Google Gemini से भाई दूज पर बनाएं अलग-अलग तस्वीरें, इन Hindi AI Prompts से टीका लगाते हुए और मिठाई खिलाते हुए भी बन जाएगी फोटोज

Gemini से भाई दूज पर AI Prompts की मदद से फोटो कैसे बनाएं? अगर आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप पर गूगल पर Gemini सर्च करें। इसके बाद आपके सामने जेमिनी की वेबसाइट आ जाएगी। उसपर क्ल्कि करें। वहां आपको Prompts कॉपी करके डालना है। आप हमारे आर्टिकल से Prompts कॉपी करें और वहां पेस्ट कर दें। क्योंकि आप अपनी फोटो के साथ तस्वीर बनाना चाहती हैं, इसलिए अपने और अपने भाई की फोटो भी अपलोड कर दें। इस तरह आप आसानी से फोटो बना लेंगी। इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग पोज वाले Prompts लेकर आए हैं, जिससे आप अपने भाई और बहन के साथ अलग-अलग पोज में तस्वीरें बना सकती हैं। भाई दूज पर ऐसे कई भाई-बहन होंगे, जो एक दूसरे से दूर होंगे। किसी काम के चलते या टिकट नहीं मिल पाने की वजह से वह साथ में भाई दूज नहीं मना पा रहे होंगे। ऐसे में AI ने आपके इस सपने को आसान कर दिया है। आप घर बैठे ही अपने भाई के साथ अलग-अलग पोज में फोटो बना सकती हैं। किसी को भरोसा भी नहीं होगा कि यह तस्वीरें आपने AI से जनरेट की है। आज के इस आर्टिकल में हम अलग-अलग पोज के लिए AI Photo Prompt की लिस्ट लेकर आए हैं।
आरती की थाली के साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompt
मेरे भाई के साथ एक फोटो बनाओ, जिसमें वह मेरे माथे पर प्यार से किस कर रहा है। हम सोफे पर बैठे हैं। मैंने लहंगा पहना है और भाई कुर्ता-पायजामा में है। मेरे हाथ में पूजा की थाली है। यह सिर्फ भाई-बहन का प्यारा और प्राकृतिक पल दिखाए। यह फोटो बिलकुल असली लगनी चाहिए।

भाई को टीका लगाते हुए फोटो बनाने के लिए AI Prompt (Gemini Bhai Dooj Photo Prompt)
AI Image Prompt- भाई और बहन एक सजी हुई बालकनी में खड़े हैं, जहां चारों ओर फेयरी लाइट्स और दीये जल रहे हैं। रात का माहौल है, हल्की रोशनी में बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगा रही है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान है। बहन ने लाल साड़ी पहनी है और भाई ने क्रीम रंग का कुर्ता पहन रखा है। पूरा माहौल प्यार और त्यौहार की खूबसूरती से भरा हुआ है। यह तस्वीर मेरी और मेरे भाई की फोटो के साथ बनाओ, फोटो असली लगनी चाहिए।

भाई दूज पर फोटो बनाने के लिए Prompt (Gemini AI photo prompts For Bhai Dooj)
AI Prompts For Brother Image: भाई और बहन एक बेज रंग के सोफे पर बैठे हैं, जो एक गर्म रोशनी वाले लिविंग रूम में है। उनके चारों ओर दिवाली की सजावट और गिफ्ट रखे हैं। बहन अपने भाई को मिठाई खिला रही है और दोनों हँस रहे हैं। रोशनी और उनके हाव-भाव बिल्कुल प्राकृतिक और असली लग रहे हैं। इस प्रोम्पट को यूज करके हमारी फोटो के साथ असली फोटो बनाओ।

छोटे भाई के पूजा करते हुए फोटो बनाने के लिए AI Prompt (Image Editing Ai Prompt)
भाई और बहन एक छोटे से घर के मंदिर के सामने खड़े हैं, जो दीयों और फूलों से सजा हुआ है। बहन हाथ में आरती की थाली लिए हुए है, जबकि 15 साल का भाई हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा है। दीयों की बनावट और उनके पारंपरिक कपड़े बिल्कुल असली और प्राकृतिक लग रहे हैं।

भाई-बहन की एक साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompt
बहन कमरे में खेल-खेल में भाग रही है, सोफे के एक तरफ खड़ी है, जबकि उसका भाई उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। सोफे के बीच में सजाई हुई आरती की थाली रखी है। बहन रंग-बिरंगा लहंगा पहने हुए है और हाथ में कुछ पैसे लिए हुए है, भाई ने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहना है। दोनों हंसते हुए बिल्कुल असली लग रहे हैं। हमारी फोटो के साथ एक असली फोटो बनाएं, चेहरा असली लगना चाहिए।

Gemini पर भाई के के साथ फोटो कैसे बनाएं? (How To Creat Bhai Dooj Image On Gemini)
एक आंगन, जो गेंदा के फूलों से सजाया गया है। बहन गुलाबी लहंगा पहनकर जमीन पर बैठी है और अपने सामने बैठे भाई के माथे पर तिलक लगा रही है। भाई ने नीले कुर्ता पहना है। उनके बीच एक पीतल की थाली रखी है, जिसमें मिठाई और दीया रखा है। पूरा दृश्य बिल्कुल असली और प्राकृतिक लग रहा है। इस प्रोम्पट का यूज करके मेरे और मेरे भाई के साथ असली फोटो बनाओ।
-1761041890456.png)
भाई की मिठाई चोरी करते हुए तस्वीर के लिए Prompt
बहन साधारण कॉटन कुर्ता पहनकर रसोई में मिठाई तैयार कर रही है। उसका छोटा भाई उसके पास खड़ा होकर प्लेट से एक मिठाई चोरी कर रहा है। दोनों शरारती अंदाज में मुस्कुरा रहे हैं। कमरे की रोशनी और घर का माहौल बिल्कुल असली और प्राकृतिक लग रहा है। इस प्रोम्पट के साथ मेरी और मेरे भाई की असली फोटो बनाओ।
इसे भी पढे़ं- Gemini Couple Photo Prompt से बना सकती हैं अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग तस्वीरें, जानें सिंगल इमेज से कैसे बनेगी कपल्स फोटो

लड्डू खिलाते हुए AI Prompt
एक सुंदर तस्वीर बनाओ जिसमें मैं अपने छोटे भाई को लड्डू खिला रही हूं। मैंने एक भारतीय ट्रेडिशनल सूट पहना हुआ है और मेरा भाई एक स्टाइलिश कुर्ता-पायजामा पहने हुए है। हम दोनों एक आरामदायक कमरे के फर्श पर बैठे हैं। मैं प्यार से अपने हाथ से लड्डू उसके मुंह में खिला रही हूं, और उसके चेहरे पर खुशी का भाव है। कमरे की रोशनी सौम्य और प्राकृतिक है, जो माहौल को और भी प्यारा बना रही है।

भाई के साथ तस्वीर बनाने के लिए AI Prompts
एक ऐसी असली जैसी फोटो, बनाओ जिसमें मैं अपने छोटे भाई का पीछा कर रही हूं, एक प्यारे से कमरे में। हम दोनों के चेहरों पर बड़ी-सी मुस्कान है, और हम खूब मस्ती कर रहे हैं। पीछे की तरफ, थोड़े धुंधले दिख रहे हमारे मम्मी-पापा हमें देखकर हँस रहे हैं। फोटो में हमारा ध्यान हमारे खुश चेहरों पर होना चाहिए, ताकि वह पल की सारी खुशी कैद हो सके। कमरे में हल्की और प्राकृतिक रोशनी है, जो परिवार के प्यारे माहौल को और भी अच्छा दिखा रही है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।