Ganesh Chaturthi Puja Vidhi 2023: इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, शादी में आ रही अड़चने होंगी दूर

Ganesh Chaturthi 2023 Puja Vidhi and Samagri List: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधि-विधान है। इस दिन भगवान गजानन को दूर्वा और मोदक अवश्य चढ़ाएं। 

Ganesh Chaturthi vidhi

Ganesh Chaturthi puja vidhi & Samagri List:हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि कि आज गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की परंपरा है। ये 10 दिनों तक मनाया जाने वाले महापर्व है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश प्राकट्य हुए थे।

इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है और अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान गणेश की सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दिन बप्पा को मोदक जरूर भोग लगाएं और दूर्वा अवश्य चढ़ाएं। इससे गजानन बेहद प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के सभी दुख दुर हो सकते हैं।

अब ऐसे में भगवान गणेश की पूजा करनी की विधि क्या है और सामग्री क्या है, इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से पूजा विधि और सामग्री के बारे में जानते हैं।

जानें गणेश चतुर्थी पूजा विधि (Ganesh Chaturthi Puja Vidhi 2023)

Lord ganesh pujan

  • गणेश चतुर्थी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • उसके बाद भगवान गणेश के मंत्रों का जाप कर उनकी मूर्ति की स्थापना करें। उनकी मूर्ति स्थापित उत्तर की तरफ मुख करके रखें और उन्हें आसन पर बैठाएं।
  • इसके बाद गणेश यंत्र की स्थापना करें। साथ ही मंत्रों का जाप करते हुए चारों तरफ गंगाजल (गंगाजल उपाय) का छिड़काव करें।

इसे जरूर पढ़ें -Ganesh Chaturthi 2023: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganesh Pujan Daan

  • इसके बाद दूर्वा के साथ-साथ पूजा सामग्री भगवान गजानन को अर्पित करें।
  • हाथ में चावल लेकर उनकी कथा श्रवण करें।
  • भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं और गणेश चालीसा (गणेश चालीसा आरती) का पाठ जरूर करें।
  • आखिर में घी का दीपक जलाएं और गणपति बप्पा की आरती करें।

इसे जरूर पढ़ें -Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: गजानन करेंगे संकट को दूर, इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को दीजिए गणेश चतुर्थी की बधाई

  • इस दिन भजन, कीर्तन और दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
  • अंत में भगवान गणेश से क्षमा जरूर मांगें।

गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री लिस्ट (Ganesh Chaturthi Puja Samgari List 2023)

भगवान गणेश की पूजा में गंगाजल, लाल कपड़ा, धूप, दीप, दूर्वा, चावल, मौली, फल, सुपारी, लाल चंदन, पंचमेवा, मोदक, लड्डू, नारियल, कलश, कपूर आदि शामिल करें। ऐसी मान्यता है कि इसे अर्पित करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न हो सकते हैं।

गणेश चतुर्थी के दिन इस विधि से भगवान गणेश की पूजा करें औरअगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • गणेश चतुर्थी पर क्या किया जाता है?

    इस दिन गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है।
  • गणेश जी को क्या क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

    भगवान गणेशजी को सफेद मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए और तुलसी दल भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
  • गणेश जी का प्रिय फूल कौन सा है?

    भगवान गणेश को लाल फूल और पीले फूल बेहद प्रिय हैं।