गंगाजल को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है और इसका उपयोग पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में किया जाता है। इसलिए, शुभ दिनों और विशेष अवसरों पर लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गंगाजल के स्पर्श मात्र से जीवन की कठिनाइयां मोक्ष पर भारी पड़ती हैं। पुराणों के अनुसार गंगाजल को अमृत के सामान माना गया है। मान्यता है कि इसके सही इस्तेमाल से जीवन की समस्याओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है और ऐसी स्थिति में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार विशिष्ट उपायों को अपनाकर कई इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है और कई परेशानियों का समाधान निकाला जा सकता है।
अगर आपके घर में भी लगातार समस्याएं आ रही हैं और आप उन समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में असमर्थ हैं तो ये गंगाजल के वास्तु संबंधित कुछ उपाय आपको सभी समस्याओं से निकाल सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें गंगाजल से जुड़े कुछ वास्तु संबंधित उपायों के बारे में।
गंगाजल को पीतल के पात्र में रखें
वास्तु के अनुसार गंगाजल को घर में रखने से आमदनी के साथ-साथ आर्थिक लाभ होते हैं और सुख समृद्धि आती है। लेकिन इसके लिए बहुत जरूरी है कि गंगाजल को सही तरीके से रखा जाए। अगर आप घर की सुख समृद्धि चाहती हैं और किसी भी समस्या को चाहती हैं तो सबसे पहले ध्यान में रखें कि गंगाजल को (गंगाजल को इन जगहों पर न रखें) प्लास्टिक या किसी अन्य बर्तन में रखने के बजाय पीतल के पात्र या बोतल में ही रखें।
घर के ईशान कोण में रखें
ऐसा माना जाता है कि घर का ईशान कोण भगवान के लिए होता है। इसी वजह से पूजा का मंदिर हमेशा घर के ईशान कोण में ही रखा जाता है। अगर गंगाजल के वास्तु की बात की जाए तो इसे हमेशा घर के ईशान कोण में मंदिर वाले स्थान पर ही रखें। ऐसा करने से पवित्र गंगाजल आपकी सभी परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। ऐसा माना जाता है कि ईशान कोण में गंगाजल रखने से कर्ज से जुड़ी चिंताओं को दूर करके यह किसी के भी जीवन में खुशियां लाता है।
घर में हमेशा रखें गंगाजल
वास्तु की मानें तो उस घर में हमेशा कठिनाइयां बनी रहती हैं जिस घर में गंगाजल नहीं रखा होता है। इस बात का जिक्र पुराणों में भी किया गया है कि घर में हमेशा गंगाजल रखा होना चाहिए। घर में पवित्र गंगाजल रखने से पूरे घर में सुखद ऊर्जा फैलती है, जिससे सुख, सफलता और शांति सुनिश्चित होती है। परिवार में सुख-समृद्धि के आगमन के साथ भोजन और धन की प्राप्ति होती है जिससे सभी कष्टों का निवारण होता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं कभी खराब क्यों नहीं होता है गंगाजल, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य
नौकरी के लिए गंगाजल के उपाय
अच्छी नौकरी की तलाश करने वालों को गंगाजल आधारित उपाय से काफी फायदा हो सकता है। यदि आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं और आपको बार-बार असफलता मिल रही है तो कांसे का एक घड़ा गंगाजल से भरकर भगवान शिव (शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका)को अर्पित करें। उसके बाद उसमें एक बिल्वपत्र और एक कमल का फूल रखें और उसे महादेव को भेंट करें। इससे व्यापार और रोजगार की समस्या का समाधान होगा और आपका घर रहने के लिए सुखी और समृद्ध स्थान बन जाएगा।
डरावने सपनों से बचाए गंगाजल का ये उपाय
यदि आपको रात में डरवाने सपने आते हों और आप अक्सर इन सपनों से परेशान हो जाती हों तो सोने से पूर्व गंगाजल की कुछ बूंदें बिस्तर के आस-पास छिड़क दें। ऐसा करने से बहुत जल्द ही बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाएगा और घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाएगा। तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरवाने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।
बीमारी से बचने के लिए गंगाजल का सेवन
वास्तु के अनुसार जिस घर में लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं उन घरों के सभी सदस्यों को नियमित रूप से गंगाजल का सेवन करना चाहिए। यह जल स्वास्थ्य में सुधार और बीमारी को रोकने के लिए माना जाता है।
Recommended Video
कलह कलेश से बचने के लिए किचन में रखें गंगाजल
कई घरों में झगड़ों का मुख्य कारण खाने का खराब स्वाद होता है। लोग अक्सर उन घरों में खराब खाने की वजह से कलह करते हैं और उस खाने को खाने से बीमारियां भी आती हैं क्योंकि वो खाना मन से नहीं बना होता है। यदि आप इस तरह के किसी भी कलह कलेश से मुक्ति पाना चाहती हैं तो किचन के किसी ऐसे हिस्से में गंगाजल छिपाकर रख दें जो आसानी से नजर न आए। निश्चय ही कलह कलेश से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा वास्तु के अनुसार यह भी माना जाता है कि यदि खाने की किसी भी सामाग्री की वजह से घर में लड़ाइयां होती हैं तो खाने में थोड़ा गंगाजल मिला दें।
गंगाजल के उपर्युक्त सभी उपाय आपको किसी भी तरह की समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं, इसलिए घर की सुख समृद्धि के लिए आप भी जरूर आजमाएं वास्तु के से उपाय।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।