Vastu Tips: गुड लक को घर से दूर कर सकती हैं रुकी हुई और बंद घड़ियां, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

अगर आप समय के साथ तरक्की चाहती हैं तो वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल से जानिए घर में घड़ियों को लगाने से जुड़े वास्तु टिप्स। 
Updated:- 2020-04-13, 14:59 IST
vastu tips for clock in homes main

घड़ियों के बगैर जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। समय जानना और उसकी रफ्तार से तालमेल बैठाना जीवन का अनिवार्य अंग है। अक्सर कहा जाता है कि समय ठीक है तो सब कुछ ठीक है। इसीलिए घर में घड़ियों का ठीक होना बहुत अहम है। घड़ियां न सिर्फ जीवन का, बल्कि घर का भी अहम हिस्सा होती हैं।

vastu tips for clock in homes inside

बहुत कम लोग जानते हैं कि यही घड़ियां शुभाशुभ प्रभाव भी देती हैं। सही दिशा में लगी और सही समय बताने वाली घड़ी आपके बुरे वक्त को अच्छे वक्त में बदल सकती है तो वहीं रुकी हुई, बंद या खराब घड़िया आपकी तरक्की की राह में बाधा बन सकती है। आइए वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल से जानते हैं घर में घड़ियों को लगाने से जुड़े वास्तु टिप्स-

बेडरूम में ना लगाएं बड़ी दीवार घड़ियां

घड़ियों को घर में कहां लगाना शुभ फलदायी है और कहां लगाना अशुभ, यह जानना आपके लिए भी बहुत जरूरी है। वास्तु और फेंग्शुई में घड़ियों को लगाने के सही स्थान का तर्क सहित वर्णन किया गया है। यह भी बताया गया है कि घडियों को कहां नहीं लगाना चाहिए। अक्सर महिलाएं बेडरूम में आकर्षक दिखने वाली बड़ी दीवार घड़ी का इस्तेमाल करती हैं। फेंग्शुई के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: जब खर्चा हो आउट ऑफ कंट्रोल तो चाइनीज कॉइन से खुल जाएगी आपकी किस्मत

vastu tips for clock in homes inside freepik

बेडरूम में कभी भी बडी दीवार घड़ी न लगाएं। बेडरूम जीवनसाथी के साथ आराम करने और अंतरंग लम्हे साथ बिताने का स्थान होता है। यहां वक्त आपकी रफ्तार के अनुसार चलना चाहिए, न कि आप वक्त की रफ्तार से चलने को मजबूर हों। फेंग्शुई के अनुसार, बेडरूम में दीवार घड़ी के स्थान पर छोटा सा अलार्म क्लॉक रखा जा सकता है, जिसे आप अपनी सहुलियत के अनुसार इस्तेमाल कर सकें।

जानिए घड़ी लगाने के सही स्थान

  • बच्‍चों के कमरे में लगी दीवार घड़ी सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करती है। यह बच्‍चों को वक्‍त की अहमियत का भी एहसास कराती हैं। 
  • दीवार घड़ी बैठक (लिविंग रूम), रसोईघर, बच्चों के कमरे में और घर में बने ऑफिस यानी व्यावसायिक स्थल में लगाई जा सकती है। कुछ लोगों को तरह-तरह के आकार-प्रकार की घड़ियों को घर में सजाने का शौक होता है। अगर आप भी ऐसा ही शौक रखती हैं तो घड़ियों को अपने लिविंग रूम की दीवार पर या गैलरी में लगा सकती हैं। 
  • घड़ियों को घर में कभी भी ऐसे स्‍थान पर नहीं लगाना चाहिए, जिससे घर में प्रवेश करते ही आपकी नजर घड़ी पर पड़े। 

vastu tips for clock in homes inside freepik

 

Image Courtesy : Freepik

 

इसे जरूर पढ़ें: घर में नहीं टिक रहा है पैसा तो इन कारगर तरीकों से दूर करें वास्तुदोष

  • घड़ियों की किस्‍म भी सकारात्‍मक ऊर्जा को प्रभावित करती है। धातु की बनी घड़ियों को पूर्व दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। 
  • टूटी हुई घड़ियों को भी घर में स्‍थान न दें। रुकी हुई या बंद घड़ी भी घर में नहीं होनी चाहिए। 

 

  • घर में जितनी भी पुरानी या खराब पड़ी घड़ियां हों उन्हें घर से बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की घड़ियों से नेगेटिविटी आती है और इससे घर के सदस्यों के मन में बुरे विचार आ सकते हैं |
  • घर की साफ-सफाई करते हुए घड़ियों की सफाई पर भी जरूर ध्यान दें। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी जिस स्थान पर लगी होती है, उस स्थान पर समस्या लाती है, यानी रिलेशन के स्थान पर अगर बंद घड़ी लगी है रिलेशनशिप में समस्या आ सकती है, अगर रुपये पैसे की अलमारी के पास की घड़ी बंद है तो के स्थान पर है तो धन की समस्या आ सकती है, इसीलिए अगर घड़ी बंद हो जाए तो उसे तुरंत बदलें या उसमें नए सेल लगाएं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।