Fengshui tips: जब खर्चा हो आउट ऑफ कंट्रोल तो चाइनीज कॉइन से खुल जाएगी आपकी किस्मत

कहते हैं पैसा हाथ का मैल है। घर-परिवार और रिश्ते-नातों के बीच पैसे की दीवार नहीं आनी चाहिए। लेकिन यह भी सच है कि पैसा हमारी हर तरह की जरूरत पूरी करने का माध्यम है। पैसों की सही व्यवस्था होने पर आप घर के बजट की ठीक तरह से प्लानिंग कर पाती हैं, सेविंग्स और शॉपिंग में बैलेंस रख पाती हैं और आने वाले समय के हिसाब से अपनी तैयारी रख पाती हैं। इसमें दो राय नहीं कि पैसे का संबंध बहुत हद तक मानसिक सुकून से है। अगर आपके जीवन में पैसे की आमद ठीक-ठाक है तो मानसिक सुकून भी बना रहता है, लेकिन अगर खर्चों की तुलना में पैसे का आना कम होता है तो मानसिक सुकून छिन जाता है। ऐसा ही तब भी होता है जब अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ जाए।
घर का बजट बिगड़ने की स्थिति में कई बार अहम जरूरतों के लिए भी खर्च वहन करने के लिए पैसों की कमी पड़ जाती है, जिससे महिलाओं को तनाव भी बढ़ जाता है। वहीं आज भी ज्यादातर घरों में महीने के खर्च का दायित्व महिलाओं को ही वहन करना होता है। घर-परिवार के स्वास्थ्य और जरूरत के सामान खरीदते हुए महिलाओं को कहीं ना कहीं खर्च पर लगाम लगानी पड़ती है और कुछ खर्चों को अगले महीने पर टालने की स्थिति आ जाता है, क्योंकि उनके पास उस महीने का बजट सीमित होता है। अगर आपको भी खर्च आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे खर्च की चिंता सता रही है, तो यह लेख निश्चित तौर पर आपके लिए है। आज वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल आपको ऐसे चमत्कारी फेंगशुई गैजेट के बारे में आपको बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपके खर्च को काबू में रखते हैं, बल्कि घर में पैसे की आमद बढ़ाने में भी सहायता करते हैं और आपको मानसिक सुकून भी प्रदान करते हैं।
ये चमत्कारी गैजेट हैं चीनी सिक्के और घंटियां। तांबे से निर्मित गोल सिक्के, जिनके बीच में वर्गाकार छिद्र होता है, फेंगशुई में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये सिक्के और घंटियां उसी तरह शुभ एवं लाभकारी माने जाते हैं, जिस प्रकार हिंदू परंपरा में गणेश व लक्ष्मी के चांदी के सिक्के। इन गैजेट्स का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का ध्यान रखें-
- चीनी सिक्के स्थायी समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। ये सौभाग्य को आमंत्रित करते हैं। इनसे लाभान्वित होने और सौभाग्य को आमंत्रित करने के लिए तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बांधकर घर के मुख्यय द्वार पर अथवा ड्राइंग रूम के द्वार पर अंदर की तरफ लटकाना चाहिए। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि इन्हें कभी भी दरवाजे के बाहरी ओर नहीं लटकाना चाहिए। न ही इन सिक्कों को घर के सभी दरवाजों पर टांगा जाए। इसका परिणाम नकारात्मक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में चाहिए खुशहाली तो फौरन अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स
- फेंग्शुई के अनुसार चीनी सिक्कों के साथ अगर छोटी-छोटी चीनी घंटियों को भी लटकाया जाए तो यह और अधिक फलदायी होता है। ये घंटियां आकार में बेहद छोटी होती हैं और किसी तरह की ध्वानि प्रसारित नहीं करतीं। घंटियां अगर फटने या नष्ट होने लगें तो इन्हें घर से हटा देना चाहिए।
- ये चीनी सिक्के और घंटियां ना सिर्फ आपके घर में समृद्धि लेकर आते हैं, बल्कि ये घर के डेकोर में भी चार-चांद लगा देते हैं। इन्हें द्वार पर या लिविंग रूम में टंगा देखकर आपको काफी अच्छा लगेगी और घर में सकारात्मकता भी आएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।