Wedding Quotes & Wishes In Hindi: आपकी जोड़ी रब ने बनाई है... ऐसे भेजें शादी की प्यार भरी शुभकामनाएं

Wedding Quotes & Wishes In Hindi: शादी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। इस दिन दूल्हा-दुल्हन अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करते हैं। खुशियों, उम्मीदों और जिम्मेदारियों से भरी यह शुरुआत, जिंदगी में एक नए पल की शुरुआत करती है। । कई बार हम अपनी भावनाओं को सही शब्दों में बयां नहीं कर पाते, लेकिन एक प्यारा सा मैसेज, पार्टनर को दिल की बात कह देता है। आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करने के साथ-साथ शायरी भी लिखते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक खास और अलग अंदाज में बधाई दे सकते हैं।
शादी की शुभकामनाएं और बधाई संदेश (Marriage Quotes in Hindi)
1. आज शुभ घड़ी में हुई
आप दोनों के रिश्ते की नई शुरुआत
आपका रिश्ता हमेशा रहे बरकरार
यही है हमारी ईश्वर से फरियाद
शादी की ढेरों शुभकामनाएं
2. आपकी जोड़ी रब ने बनाई है
हर खशी आपको दिल से मिलाई है,
रहे साथ आपका उम्रभर ऐसे ही,
आपके रिश्ते में कभी कोई दूरी ना आई है।
शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं
3. विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे,
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,
दुआ है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,
शादी की आपको ढेरों शुभकामनाएं।
4. आप दोनों का ये प्यार का बंधन कभी ना टूटे,
जीवन में आपके कोई संकट ना आये,
विश्वास आप दोनों का एक दूसरे पर टिका रहे
खुशियों के पल आपके जीवन से न रूठे।
शादी की आपको ढेरों शुभकामनाएं!

5. शहनाइयों से गूंजी है आज की यह रात
रिश्ते में बंधने जा रहा है मेरा यार,
सजा है दुल्हा, सजी है दुल्हन सजे हैं सारे यार
शादी मुबारक हो मुबारक हो मेरे प्यारे यार!
6. जीवन की एक नई पारी प्रारंभ हो रही।
नई जिम्मेदारियों के साथ,
भगवान आपकी जोड़ी को सदा खुश रखें।
आपको शादी की ढेर सारी बधाई!
7. आपकी शादी की शुभ घड़ी आई
चारों तरफ खुशियां है छाई
आप रहें खुश हमेशा
एक दोस्त को दिल से है बधाई !
विवाह की शुभकामनाएं सन्देश (Marriage Wishes In Hindi)
8. महकता रहे जीवन आपका जैसे खुशबू गुलाब की,
खुशियां मिले उतनी जितने तारे आसमान में,
जोड़ी सलामत रहे तुम्हारी जिंदगी भर,
इसी दुआ के साथ मुबारक हो शादी आपको!
इसे भी पढ़ें: Wedding Wishes For Friend: अपने प्रिय मित्र की शादी पर भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और बधाई संदेश
9. तारों की बारात है, खुशियों की सौगात है,
आज मेरे यार की शादी वाली रात है,
दुआ है मेरी सलामत रहे जिंदगी भर ये रिश्ता,
आपको शादी की लख-लख बधाइयां!
10. हो रहा दो दिलों का मिलन
जैसे दो नदियों का संगम,
तुम दोनों सदा रहो साथ-साथ
रब से बस ये हैं फ़रियाद,
आपको शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
11. तेरे माथे की बिंदिया चमकती रहे,
तेरे हाथों की मेहंदी महकती रहे,
तेरे जोड़े की रौनक सलामत रहे,
तेरी चूड़ी हमेशा खनकती रहे,
विवाह की ढेर सारी शुभकामनाएं!

वेडिंग विशेज (Wedding Wishes In Hindi)
12. गुल ने गुलशन से पैगाम भेजा है,
सितारों की छांव में शादी का वरदान भेजा है,
खुश रहो तुम जीवन भर यही दुआ है हमारी,
शादी मुबारक हो आपको!
13. जिंदगी एक लंबा सफर है यार
एक-दूजे का जीवन बनकर यार
जिंदगी भर साथ निभाना,
और खुशियों के साथ जीवन बिताना!
शादी की शुभकामनाएं!
14. आप दोनों की जोड़ी कभी न टूटे
आप एक-दूसरे से कभी न रूठे
यूं ही एक होकर आप ये ज़िन्दगी बिताएं ,
की आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे!
आपको शादी की ढेर सारी बधाई!
शादी की बधाई संदेश (Wedding Quotes In Hindi)
इसे भी पढ़ें: Wedding Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह पर ये खूबसूरत मैसेज भेज पार्टनर को जताएं प्यार
15. बड़ी मुददतों के बाद आया है यह समां
आपको मुबारक हो खुशियों का यह जहां
सबकी दुआओं से भरा है आपका यह जहां
खुशियां बाटों एक दूजे के संग
रास आए आपको शादी का हर रंग!
16. आपकी प्यार की पतंग उड़ती रहे
सदा प्यार के आसमान में,
दुआ है भगवान से
आपकी जोड़ी की चर्चा हो सारे जहां में।
शादी की बहुत-बहुत बधाई हो!
17.आपको किसी की नजर ना लगे,
प्यार हमेशा दोनों में यूं ही बहे,
हर पल आप खुशियों के मनाएं,
आपको शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
18.आपकी जोड़ी सलामत रहे,
जीवन में बेशुमार प्यार भरा रहे,
हर दिन आप ख़ुशी से मनाएं,
आपको शादी हार्दिक शुभकामनाएं!
19. नई उमंग, नई खुशी, महक उठा है आंगन
दो अनजाने अजनबी चले बांधने बंधन
आपको शादी हार्दिक शुभकामनाएं!
20. जिंदगी के नई सफर की शुरुआत हो बेहद खास
हमेशा बना रहे आप दोनों का साथ
खुशियां और प्यार रहे हमेशा आपके पास
शादी की बहुत-बहुत बधाई
21. आपका यह बंधन हमेशा बना रहे,
कभी न बदले और दिन-ब-दिन और मजबूत हो
गहरा होता जाए आपका रिश्ता।
आपको शादी की बहुत-बहुत बधाई!
22. ऐ दोस्त दुआ है मेरी
आपका एक दूसरे के लिए प्यार
वाई-फाई सिग्नल से भी ज्यादा मजबूत हो।
शादी की ढेरों बधाइयां।
23. ये रिश्ता हमेशा बना रहे,
दिन-ब-दिन और मजबूत हो ये बंधन
प्यार भी होता जाए गहरा।
आपको शादी की बहुत-बहुत बधाई!
24- तेरी हंसी में ही मेरा जहां बसता है,
तेरे साथ हर सपना सच सा लगता है।
सात फेरों का ये रिश्ता यूं ही महकता रहे,
तेरा मेरा साथ उम्रभर यूं ही चमकता रहे।
25- दुआ है रब से तुम्हारा प्यार यूं ही गहरा रहे,
हर सुबह साथ हो और हर शाम सुनहरा रहे।
न टूटे कभी ये भरोसे की डोर,
जिंदगी का हर पल तुम दोनों का सुनहरा रहे।
26. विश्वास का बंधन, प्यार का एहसास,
खुशहाल रहे आपका हर एक दिन,
शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं,
यही है हमारी दिल से अरदास
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
- शादी की शुभकामनाएं कैसे देते हैं
- अगर आप अपने करीबी की शादी में नहीं जा सकती हैं तो आप चाहे तो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी शुभकामनाएं दे सकती हैं।
- शादी की शुभकामनाएं देना जरूरी है
- अगर आप भी अपने रिश्तेदार के साथ शादी के बाद अच्छा रिश्ता बनाकर रखना चाहती हैं तो शादी के बाद उन्हें शुभकामनाएं देना ना भूलें। ऐसा करने से आपके रिश्तेदार को बुरा नहीं लगेगा।
- आप शादी की शुभकामनाएं कब देते हैं?
- आपको जब भी किसी का रिश्ता तय होने के बारे में पता लगे, तो आप उन्हें बधाई दे सकते हैं। साथ ही, सगाई, शादी, रिस्पेशन और शादी के बाद पहली बार मिलने पर शुभकामनाएं दी जानी चाहिए।
- क्या शादी से पहले बधाई देना सही है?
- हां, बिल्कुल। सगाई या शादी की तारीख तय होते ही आप एडवांस में शुभकामनाएं दे सकते हैं। यह आपके उत्साह और अपनापन दर्शाता है।
- किसी की शादी हो तो क्या लिखें?
- मुझे आपके लिए बहुत खुशी है. शादी की बहुत-बहुत बधाई! आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, ईश्वर करे आप हमेशा इतने ही करीब और खुश रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।