Emotional Shayari & Quotes: दर्द-ए-दिल का हाल बयां करने के लिए नहीं मिलेंगी इससे बेहतर शायरी, इन्हें भेजकर जाहिर करें अपना हाल

Emotional Quotes In Hindi: हर इंसान के जीवन में ऐसे पल आते हैं जब दिल गम से भर जाता है और उन अहसासों को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। कभी इश्क में मिला धोखा, कभी दोस्ती में टूटे वादे या फिर जिंदगी की बेरुखी... ये सारे दर्द अंदर ही अंदर हमें खोखला करते रहते हैं। ऐसे में, शायरी ही वो जरिया बनती है जो हमारे अनकहे जज्बातों को आवाज देती है। जब अल्फाज साथ छोड़ दें, तब शायरी के मिसरे ही दिल का बोझ हल्का करते हैं।
अगर आप भी अपने दिल का हाल बयां करने के लिए सही शब्दों की तलाश में हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए ही है। यहां आपको मिलेंगी कुछ ऐसी इमोशनल शायरियां हैंं, जो आपके हर दर्द, उदासी और अनकही बात को खूबसूरती से जाहिर करेंगी।
इमोशनल शायरी इन हिंदी (Emotional Shayari 2026)
1. किसी के साथ इतनी उम्मीद मत रखना,
कि उम्मीद के साथ खुद भी टूट जाओ !

2. किसी ने पूछा,
इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो
मैंने कहा दिल तोड़ना पड़ता है
लफ्जों को जोड़ने से पहले !
3. कभी कभी वक्त के साथ सब कुछ ठीक नहीं,
सब कुछ खत्म हो जाता है,
जैसे मेरे साथ हुआ !
इमोशनल स्टेटस इन हिंदी (Emotional Sad Status 2026)

4. सांसे किसी का इंतजार नहीं करती,
ये चलते चलते चली ही जाती है,
इसलिए मैं किसी का इंतजार नहीं करता !
इसे भी पढ़ें: Congratulation Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को आप भी दीजिए बधाई और शुभकामनाएं
5. मैं मुसाफिर हूं कोई ठिकाना न रहा
बसर करता हूं दूर किसी वीराने में,
मैं महफिल की ख्वाहिश में था कभी
अब चाहत ही न रही इस दीवाने में !
6. जिंदगी के हर मोड़ पर तूने आजमाया है,
हर बार एक नया दर्द हमने पाया है।
अब तो आदत-सी हो गई है इन जख्मों की,
क्या पता खुदा ने मेरे लिए यही नसीब बनाया है।
7. जब मैं इन दुखों से निकल जाऊंगी
तो मेरा पहला काम तुम्हें
पहचानने से इंकार होगा !
8. अब खुशी है न कोई दर्द रुलाने वाला
हम ने अपना लिया हर रंग जमाने वाला !
इमोशनल मैसेज इन हिंदी (Emotional Messages In Hindi)

8. रूह खिंच लो ए-मालिक
गमो का बोझ अब भारी हो चला है !
9. जब सब कुछ अकेले बरदाश
करने की आदत हो जाए
तब फर्क नहीं पड़ता
कौन साथ है और कौन नहीं ! (इन मैसेज से करें प्यार का इजहार)

10. जब छोड़ दिया है तो जिक्र मत कर
मैं जिस भी हाल में ठीक हूं,
अब तू मेरी फिक्र मत कर !
इसे भी पढ़ें: Success Quotes In Hindi: सफलता की बधाई इन शानदार और बेहतरीन मैसेज के माध्यम से आप भी दीजिए
11. न कोई शिकवा और शिकायत रही अब
शायद न पहले जैसी चाहत रही अब !
12. रात भर जागते हैं तेरी यादों के सहारे,
नींद भी अब रूठ गई है हमसे।
क्या करें इस दिल का जो तुझे भूलता नहीं,
बस धड़कता रहता है तेरे इंतजार में।
इमोशनल कोट्स इन हिंदी (Emotional Quotes 2026)
13. ये मोहब्बत का गणित है दोस्तों,
यहां, दो में से एक गया तो
कुछ भी नहीं बचता दोस्त !
14. बड़े शौक से उतरे थे
हम समंदर-ए-इश्क में,
एक लहर ने ऐसा डुबोया कि
अब तक किनारा ना मिला !
15. यूं तो तमाम मसले
हल किए मैंने
पर अपने हृदय को
न्याय दिलाने में असमर्थ रहा !
16. टूटे दिल की आवाज कोई सुनता नहीं,
आंखों का बहता दरिया कोई चुनता नहीं।
अल्फ़ाज़ तो हैं बहुत मेरे पास कहने को,
पर अब सुनने को कोई यहां रुकता नहीं।
17. दिल आज भी तुम्हारी यादों में हैं,
मन खोया मेरा तुम्हारी बातों में है।
तुम थे मेरे पास, तो लगता था सब सही है,
अब जो तुम गए तो, तो लगता है पास कुछ नहीं है।
18. प्यार मिल जाए तो सुकून देता है,
दूर चला जाए तो यकीन तोड़ देता है।
दिल को जब नहीं मिलता कोई सहारा,
तो आंसू नहीं छिपा पाता चेहरा बेचारा।
19. कभी सोचा नहीं था ऐसे भी दिन आएंगे,
वो अपने होकर भी गैर नजर आएंगे।
हमने दिल से चाहा था जिन्हें उम्र भर,
वही हमें यादों में छोड़ जाएंगे।
20. तुमसे बिछड़कर भी तुम ही में जी रहे हैं,
हर सांस में तेरी कमी पी रहे हैं।
लोग कहते हैं वक्त सब ठीक कर देता है,
हम तो आज भी वहीं खड़े हैं जहां तुम मिले थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।