EPF Interest Calculation: सालों पहले छोड़ चुकी हैं नौकरी, तो क्या फिर भी बढ़ रहा है आपका पीएफ का पैसा? यहां जान लें सच्चाई

आज के समय में हर कोई फ्यूचर के लिए इंवेस्टमेंट जरूर कर रहा है। अगर आज आपने सेविंग या निवेश नहीं किया तो रिटायरमेंट के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) की सुविधा है। इसमें कंपनी हर महीने आपके पीएफ अकाउंट में कुछ पैसे भेजती है और कुछ आपकी सैलरी से जाता है और जब आप रिटायर होती हैं ताे ये पैसा आपको मिल जाता है।
हालांकि, कई बार लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि हमने तो चार से पांच साल पहले नौकरी छोड़ दी थी, ताे क्या अब भी हमारा पीएफ अकाउंट एक्टिव है? अगर आपने सालों पहले नौकरी छोड़ दी है और आपका पीएफ अकाउंट अब भी पड़ा हुआ है, तो ये जानना आपके लिए जरूरी है कि उस पैसे का क्या हो रहा है? आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
नौकरी छोड़ने पर भी PF पर मिलता है ब्याज
EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नियमों के मुताबिक, अगर आपका पीएफ अकाउंट UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से लिंक्ड है, तो उस पर आपको इंटरेस्ट मिलता रहता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने नौकरी पांच साल पहले छोड़ी है या 15 साल पहले। आपके अकाउंट पर ब्याज तब तक जुड़ता रहता है, जब तक आप 58 साल की उम्र तक नहीं पहुंच जाती हैं या फिर पूरा पैसा निकाल नहीं लेती हैं।
यह भी पढ़ें- KYC नहीं हुआ है अपडेट, तो डूब सकता है आपका Mutual Fund Investment; तुरंत करें ये काम
एक्टिव और इनएक्टिव PF का मतलब जानें
EPFO के नियम कहते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद तीन साल तक आपका पीएफ अकाउंट एक्टिव रहता है। इसके बाद ये इनएक्टिव हो जाता है। हालांकि अकाउंट इनएक्टिव होने पर भी आपको इंटरेस्ट मिलता रहता है।
टैक्स को लेकर क्या हैं नियम?
आपको बता दें कि नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ में जो इंटरेस्ट जुड़ता है, ये टैक्स के दायरे में आ सकता है। हालांकि TDS यानी टैक्स तभी कटता है, जब एक फाइनेंशियल ईयर में मिलने वाला इंटरेस्ट 50 हजार रुपये से ज्यादा हो गया हो।
UAN से लिंक करना जरूरी है पीएफ अकाउंट
पुराने PF अकाउंट काे एक ही UAN से जोड़ना चाहिए। इसके लिए वन मेंबर, वन पीएफ अकाउंट (One Member, One PF Account) की सुविधा दी गई है। इसके कई फायदे भी होते हैं-
यह भी पढ़ें- SIP से कमाना चाहती हैं तगड़ा मुनाफा? निवेश करने से पहले ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें
- PF का पैसा एक जगह दिखता है
- इंटरेस्ट लगातार जुड़ता रहता है
- फ्यूचर में पैसा निकालना या ट्रांसफर करना आसान हो जाता है
तो अगर आपने सालों पहले नौकरी छोड़ दी है, तब भी आपके PF का पैसा सेफ रहता है। बस आपका अकाउंट UAN से जुड़ा होना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।