KYC नहीं हुआ है अपडेट, तो डूब सकता है आपका Mutual Fund Investment; तुरंत करें ये काम

आज के समय में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि हर कोई सेविंग और इंवेस्टमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहा है। अगर आज ये काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में आपको बड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि महंगाई जो है वो लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में कई लोग म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए पैसा लगाते हैं, तो कुछ लोग FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) या लम्पसम (Lumpsum) में इंवेस्ट करते हैं।
अगर आप Mutual Fund में पैसा लगा चुकी हैं तो आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल, ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक बार KYC हो गई तो बस काम खत्म हो गया, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसे समय समय पर अपडेट कराना भी जरूरी है, वरना आपका म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट अटक सकता है। साथ ही और भी कई दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं-
KYC क्या होती है और क्यों ये जरूरी है?
KYC का मतलब Know Your Customer होता है। यानी कि निवेश करने से पहले आपकी पहचान और पते की सही जानकारी होना जरूरी है। इसमें आमतौर पर PAN कार्ड, आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होती है। SEBI के नियमों के मुताबिक, बिना KYC के आप म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट नहीं कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- FDI vs FPI: क्या आप भी इन दो निवेशों को लेकर हैं कन्फ्यूज? जानिए कौन है सबसे ज्यादा सही
KYC अपडेट न होने पर क्या नुकसान होगा?
अगर आपकी KYC पुरानी या होल्ड पर है, तो-
- आप नई म्यूचुअल फंड कंपनी में इंवेस्टमेंट नहीं कर पाएंगी
- SIP शुरू करने या बढ़ाने में दिक्कत आ सकती है
- अभी की इंवेस्टमेंट से पैसा निकालने या स्विच करने में भी दिक्कत होगी
- पूरा का पूरा ट्रांजेक्शन भी रिजेक्ट हो सकता है
- इसका मतलब साफ है कि आपका पैसा डूबेगा तो नहीं, लेकिन फंस जरूर सकता है।
ऐसे चेक करें KYC Status
आप किसी भी KRA (KYC Registration Agency) की वेबसाइट पर जाकर PAN नंबर डालकर KYC स्टेटस देख सकती हैं। स्टेटस कुछ इस तरह से दिखाई दे सकता है-
- वैलिडेटेड/वैरिफाइड- सब ठीक है
- रजिस्टर्ड- KYC अधूरी है
- ऑन होल्ड- डॉक्यूमेंट्स में कुछ गड़बड़ी है
- रिजेक्टेड- KYC वैलिड नहीं है
अगर आपका केवाईसी स्टेटस Validated नहीं है, तो ऐसी सिचुएशन में आपको तुरंत KYC अपडेट करना चाहिए।
KYC ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?
किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस की वेबसाइट पर जाकर या KRA की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन KYC अपडेट कर सकती हैं। इसमें आपको PAN कार्ड, आधार कार्ड (e-Aadhaar या mAadhaar), एक फोटो अपलोड करनी होती है। आमताैर पर OTP से वेरिफाई हो जाता है और वर्किंग डेज में KYC अपडेट हो जाती है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्या है STP, जो मार्केट के उतार-चढ़ाव में भी देती है ज्यादा रिटर्न?
KYC होल्ड पर क्यों चली जाती है?
- पुराना या गलत पता
- आधार का QR कोड साफ न होना
- मोबाइल नंबर या ईमेल वेरिफाई न होना
- अधूरे डाॅक्यूमेंट्स
थोड़ी सी सावधानी आपके म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट को फंसने से बचा सकती है। तो अगर आपका भी KYC अभी अपडेट नहीं है तो इन तरीकों से आप घर बैठे अपडेट कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।