Mangal Gochar 2024: साल 2024 की शुरुआत में ही होने वाला है मंगल गोचर, इन राशियों के बनेंगे अटके काम

जब भी किसी ग्रह का गोचर होता है तब राशि बदलने के बाद सभी राशियों पर उस ग्रह गोचर का गहरा प्रभाव पड़ता है। ठीक ऐसे ही अब साल 2024 की शुरुआत में ही मंगल गोचर होने वाला है।  

mangal gochar  ka prabhav rashiyon par
mangal gochar  ka prabhav rashiyon par

Mangal Gochar 2024 Ka Prabhav: जब भी किसी ग्रह का गोचर होता है तब राशि बदलने के बाद सभी राशियों पर उस ग्रह गोचर का गहरा प्रभाव पड़ता है। ठीक ऐसे ही अब साल 2024 की शुरुआत में ही मंगल गोचर होने वाला है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को भारी लाभ होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो राशियां।

साल 2024 में कब होगा मंगल गोचर? (When will Mars Transit Happen in 2024?)

kin rashiyon pr hoga mangal gochar  ka prabhav

ज्योतिष गणना के अनुसार, 14 जनवरी 2024 को मंगल धनु राशि में उदय होंगे। यानी कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य (सूर्य देव की आरती) के धनु राशि में आने से पहले मंगल धनु राशि में परवेश कर जायेंगे। इससे धनु राशि के साथ-साथ सबसे ज्यादा लाभ वृश्चिक और मेष राशि को होगा।

मंगल गोचर 2024 का मेष राशि पर प्रभाव (Effect of Mars Transit 2024 on Aries)

मंगल ग्रह का गोचर धनु राशि में दशम भाव में होगा जिससे मेष राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से बहुत लाभ प्राप्त होगा। मेष राशि के जातकों को नौकरी एवं व्यापार में वृद्धि मिलेगी और समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मंगल गोचर 2024 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Effect of Mars Transit 2024 on Scorpio)

मंगल गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जो काम अटके हुए है वह पूरे होने शुरू हो जाएंगे। वृश्चिक राशि (वृश्चिक राशि का स्वभाव) के जातकों को पारिवार्क सहयोग प्राप्त होगा और कार्य स्थल पर पराक्रम एवं साहस दिखाने का मौका मिलेगा। यात्रा के भी योग हैं।

यह भी पढ़ें:नए साल पर जरूर करें ये सरल ज्योतिष उपाय, होगा लाभ

मंगल गोचर 2024 का धनु राशि पर प्रभाव (Effect of Mars Transit 2024 on Sagittarius)

kin rashiyon pr hoga mangal gochar ka prabhav

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी न सिर्फ बदलेगी बल्कि बेहतर जगह पर अच्छी आय के साथ नई नौकरी मिलेगी। धन लाभ के प्रबल योग हैं। विवाह के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि साल 2024 में होने वाला मंगल गोचर किन राशियों पर प्रभाव डालने वाला है और उससे किन राशियों को होगा लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP