Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:38 PM IST

नए वर्ष में घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई छोटे-छोटे उपाय बताये गए हैं जिनके माध्यम से आप अपने नए साल को अच्छा बना सकते हैं और साथ ही अन्य साल पर भगवान की कृपा भी पा सकते हैं।  
Updated:- 2023-12-08, 11:52 IST
what to bring at home in new year

Things To Bring At Home In 2024: कुछ ही दिनों बाद बस नया साल आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई छोटे-छोटे उपाय बताये गए हैं जिनके माध्यम से आप अपने नए साल को अच्छा बना सकते हैं और साथ ही अन्य साल पर भगवान की कृपा भी पा सकते हैं। 

इन्हीं उपायों में से एक है घर में कुछ वस्तुओं को नया साल शुरू होने से पहले खरीदकर लाना। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नए साल की शुरुआत से पहले कौन सी ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें घर जरूर लाना चाहिए और क्या हैं चीजों को घर पर लाने के लाभ। 

घर लाएं मोरपंख

नए साल यानी कि 2024 के शुरू होने से पहले घर पर मोरपंख खरीदकर अवश्य लाएं। मोरपंख घर की नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) को दूर करता है और श्री कृष्ण का प्रिय माना जाता है। इसे घर लाने से पूरे साल श्री कृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: क्या होता है स्त्री दोष? जानें इसके कुंडली में होने के नुकसान

घर लाएं तुलसी 

नए साल यानी कि 2024 के शुरू होने से पहले घर पर तुलसी का पौधा अवश्य लाएं। अगर पहले से ही तुलसी घर में हैं तो उसे नए साल के पहले दिन गंगाजल से अवश्य शुद्ध करें। तुलसी के पौधे के घर में होने से आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।  

naye saal pr ghar mein kya laye

घर लाएं कछुआ 

कछुए को मां लक्ष्मी का प्रतीक और भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। तांबे या पीतल धातु का कछुआ घर लाने से नया साल सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि पाने के उपाय) से संपन्न बीतता है और घर पर श्री हरि एवं लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। कर्ज जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं। 

यह भी पढ़ें: पुराने कलावे को उतारने के बाद उसका क्या करना चाहिए?

घर लाएं शंख 

शंख मां लक्ष्मी का प्रतीक चिन्ह है। नकारात्मकता को काटने का काम करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का सचार करता है। ऐसे में नया साल शुरू होने से पहले घर पर शंख की स्थापना करें। इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा और शांति बनी रहेगी।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किन किन चीजों को नए साल पर घर लाना चाहिए और क्या हैं इन्हें घर लाने के अद्भुत लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।