प्लास्टिक की कुर्सी पर जमे मैल को चुटकियों में साफ कर सकते हैं बेकिंग सोडा के ये हैक्स

प्लास्टिक की कुर्सियां लकड़ी या लोहे की कुर्सियों की तुलना में बहुत हल्की होती हैं, जिससे इन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। साथ ही साथ ये किफायती और टिकाऊ भी होती हैं। इसे एक जगह से दूसरे जगह व्यवस्थित करना भी बेहद आसान होता है। इन्हीं कारणों से लगभग हर कोई प्लास्टिक की कुर्सियों को अपने घर में जरूर रखते हैं। कई बार लोग इन कुर्सियों को छत, बालकनी और गार्डन में भी बैठने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थिती में समय के साथ उन पर धूल, गंदगी और मैल जम जाता है, जिससे कुर्सी देखने में बेहद गंदी दिखाई देती है। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने घर की गंदी कुर्सियों को चमकाना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा के आसान और असरदार टिप्स को अपना सकते हैं।
प्लास्टिक की कुर्सी को कैसे चमकाएं?
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इसे गंदे हिस्सों पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और फिर ब्रश या कपड़े से रगड़कर साफ करें।
- कुर्सी से जमी हुई पुरानी गंदगी और दाग हटाने में मदद करेगा।
बेकिंग सोडा और सिरका का मिश्रण
- एक बाउल में आधा कप सिरका और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसे स्प्रे बॉटल में डालें और कुर्सी पर स्प्रे करें, फिर 5-10 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ लें।
- ऐसा करते ही, प्लास्टिक की कुर्सियों पर लगे जिद्दी दाग गायब होने लगेंगे।
बेकिंग सोडा और नींबू का जादुई असर
एक नींबू को दो टुकड़ों में काटकर उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालें। इससे कुर्सी के गंदे हिस्सों को रगड़ें और 5 मिनट बाद पानी से धो लें। दाग हटाने के साथ कुर्सी को चमकदार बनाएगा और ताजगी देगा।
इसे भी पढ़ें- बेकिंग सोडा के 4 हैक्स की मदद से आप भी अपने गार्डन में पौधों को रख सकती हैं हरा भरा
बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड का घोल
एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड डालेंइस घोल में स्पंज भिगोकर कुर्सी को अच्छी तरह साफ करें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें। रोजाना सफाई के लिए आसान और प्रभावी तरीका है।
इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक की कुर्सियों पर जम गया है जिद्दी मैल, इन 2 हैक्स से चुटकियों में करें साफ
बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से करें सफाई
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाएं।
- इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाएं, 15 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछें।
- पीली पड़ चुकी कुर्सियों को फिर से चमकदार बनाएगा।
- हफ्ते में एक बार प्लास्टिक की हल्की सफाई करने से इसपर गंदगी नहीं जमेगी।
- अधिक गंदगी होने पर टूथब्रश या स्क्रबर से रगड़कर साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: प्लास्टिक की कुर्सियों के हैंडल पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।