Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

बेकिंग सोडा के 4 हैक्‍स की मदद से आप भी अपने गार्डन में पौधों को रख सकती हैं हरा भरा

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से अब केवल घर की सफाई ही नहीं आप इसका इस्तेमाल अपने घर के कीचन में भी कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-09-09, 13:51 IST
image

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आमतौर पर रसोई में सफाई और बेकिंग के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपके गार्डन में भी बेहद फायदेमंद हो सकता है? बेकिंग सोडा की मदद से आप चाहे तो अपने गार्डन में पौधों को हरा भरा कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान हैक्स। 

फंगल इंफेक्शन से बचाव

soap

फंगस पौधों के लिए हानिकारक हो सकता है और उनके पत्तों और जड़ों को खराब कर सकता है। बेकिंग सोडा एक फंगीसाइड है जो पौधों को फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 लीटर पानी में मिलाएं।
  • इसमें कुछ बूंदें नीम का तेल या लिक्विड साबुन मिलाकर स्प्रे बनाएं।
  • इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार अपने पौधों पर छिड़कें। यह फंगस को दूर रखेगा और पौधों को स्वस्थ बनाए रखेगा।

मिट्टी का pH स्तर बनाए सही

मिट्टी का pH स्तर पौधों की वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है। कई बार मिट्टी बहुत ज्यादा एसिडिक हो जाती है, जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं। बेकिंग सोडा मिट्टी के pH को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनकी वृद्धि बेहतर होती है।

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 लीटर पानी में घोल लें।
  • इस मिश्रण को मिट्टी में डालें, विशेषकर उन पौधों के पास जो पीले या कमजोर दिख रहे हैं। यह मिट्टी को संतुलित कर पौधों को हरा-भरा बनाए रखेगा।

इसे भी पढ़ें-  Kitchen Hacks: बेकिंग सोडा से चुटकियों में निपटाएं किचन से जुड़े ये काम

कीड़ों से सुरक्षा

  • बेकिंग सोडा और आटा को बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को पौधों के आस-पास फैलाएं।
  • यह कीड़े और कैटरपिलर को दूर रखने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें-  Baking Soda: बेकिंग सोडा के ऐसे इस्तेमाल के बारे में नहीं जानती होंगी आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।