केले के छिलके को पानी में उबालने से आसान हो जाएंगे घर के कई काम, बस फॉलो करें ये टिप्स

केले सेहत के लिए कई कारणों से फायदेमंद होता है। इसलिए लगभग कई लोग इसे रोज खाना भी पसंद करते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करती है। लेकिन केला नहीं बल्कि इसका छिलका भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जिस तरह से लोग केले के छिलके का इस्तेमाल अपने स्किन को ग्लो करने के लिए करते हैं, उसी तरह लोग छिलके का प्रयोग घर की सफाई में भी कर सकते हैं। केले के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके चिकनाहट खत्म करने और चमक बनाए रखने में मदद करती है।
चमड़े की चीजों की करें सफाई
- केले के छिलकों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चमड़े को साफ, चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एक ताजा केले का छिलका लें।
- अब इस छिलके को एक ग्लास पानी में उबालें
- पानी का रंग बदलने तक आपको इसे उबालना है।
- अब आप सूती कपड़ा लें।
- पानी ठंडा होने के बाद आप इसमें कपड़ा भिगोकर चमड़े की चीजों को साफ करें।
- कई लोग चमड़े की चीजों को डिटर्जंट से साफ करते हैं, जो चमड़े की चमक खत्म कर देता है।
- केले के छिलकों का प्रयोग करने से आपके घर में पड़ी चमड़े की चीजें बार-बार सफाई से खराब नहीं होंगी।
केले के छिलकों से बेसिन कैसे साफ करें
- केले के छिलकों से सफाई के लिए पहले केले को पानी में उबालने के दौरान आप साथ में 1 चम्मच नमक मिलाएं।
- इसमें आप कोई भी डिटर्जंट पाउडर भी मिला सकते हैं।
- जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छान लें।
- अब इस पानी को धीरे-धीरे बेसिन के चारों तरफ डालें।
- 2 मिनट बाद आप ब्रश की मदद से बेसिन को रगड़ें।
- छिलके के एंजाइम और प्राकृतिक तेल गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करेंगे और इससे चिकनाहट भी ख्तम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- गुलाब के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए डालें इस फल के छिलके से बना लिक्विड खाद
आईना और कांच की चीजें
- अगर बाथरूम और कमरे का शीशा धुंधला हो गया है और कपड़े से साफ करने के बाद भी नहीं चमक रहा है, तो केले के छिलके का इस्तेमाल फायदेमंद होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक केले के छिलके को पानी में उबालना है।
- फिर आप इसमें आधा चम्मच टूथपेस्ट मिला दें।
- इसके बाद आप पानी को थोड़ा ठंडा होने दें फिर कांच की चीजें साफ करें।
- इससे शीशे की चमक फिर से आ जाएगा और कांच की चीजों पर लगा दाग भी साफ हो जाएगा।
- फलों के छिलके से सफाई करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- भारी बारिश से पौधों को कैसे बचाने और देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।