बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स रखने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स, कमरा नहीं लगेगा बिखरा-बिखरा

स्कूल प्रोजेक्ट्स को बनाने में बच्चे ना जाने कितनी मेहनत करते हैं। अक्सर इन्हें बनाने में सारा-सारा दिन निकाल देते हैं। बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स बेहद ही प्यारे और क्रिएटिव होते हैं। लेकिन जब घर में इन स्कूल प्रोजेक्ट्स का भंडार लग जाता है तो डाइनिंग टेबल या पढ़ाई की जगह एक मिनी क्लासरूम जैसा लगने लगता है। यकीनन हम इन सभी प्रोजेक्ट्स को सहेजकर रखना चाहते हैं, लेकिन हर प्रोजेक्ट को रख पाना संभव नहीं होता है। साथ ही, इन प्रोजेक्ट्स को रखने के चक्कर में पूरा कमरा या घर काफी बिखरा-बिखरा महसूस होने लगता है।
ऐसे में जरूरत होती है कि कुछ आसान हैक्स को आजमाने की। ऐसे हैक्स जो ना केवल इन स्कूल प्रोजेक्ट्स को सही तरह से सहेजकर रखने में मदद करेंगे, बल्कि आपके घर को भी फैला व बिखरा होने से बचाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो स्कूल प्रोजेक्ट्स को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने में मदद करेंगे-
कुछ यूं करें डिस्प्ले
बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स को आप एक बेहतरीत तरीके से डिस्पले भी कर सकती हैं। इसके लिए आप कॉर्कबोर्ड, क्लिप वाली वायर या छोटी कपड़े टांगने वाली क्लिप्स को स्ट्रिंग में लगाकर उनके नए प्रोजेक्ट्स शोकेस करें। कोशिश करें कि आप एक समय पर केवल 3-5 प्रोजेक्ट्स रखें। नया प्रोजेक्ट आने पर पुराने की फोटो खींचें और उन्हें स्टोर या रिसायकल कर दें। इस तरह बच्चे का हर प्रोजेक्ट शोकेस होता है, जिससे बच्चे को गर्व का अहसास होता है। साथ ही साथ, मेज या शेल्फ़ पर आर्टवर्क का ढेर नहीं लगता।
इसे जरूर पढ़ें- क्या शिक्षक बच्चों को डांट या मार सकते हैं? जानें स्कूलों में अनुशासन और दंड को लेकर भारत में क्या हैं दिशा-निर्देश
स्टोरेज बॉक्स की लें मदद
बच्चों को स्कूल प्रोजेक्ट्स को सही तरह से स्टोर करने के लिए स्टोरेज बॉक्स की मदद भी ली जा सकती है। इसके लिए आप प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए स्टोरेज बॉक्स चुनें।
मसलन, 3डी प्रोजेक्ट्स को रखने के लिए प्लास्टिक के एक साफ कंटेनर का इस्तेमाल करें। वहीं, अगर प्रोजेक्ट स्टैकेबल हैं तो ऐसे बॉक्स चुनें जिन्हें क्लोजेट या बेड के नीचे स्टैक किया जा सके। वहीं, अगर डेलीकेट स्कूल प्रोजेक्ट है तो ऐसे में बॉक्स में सॉफ्ट क्लॉथ या बबल रैप लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- यूपी में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में बदल जाएंगे नियम, जानें कैसे बनेंगे बच्चे स्मार्ट
आजमाएं मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर हैक्स
मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर हैक्स को आजमाकर भी बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स को सही तरह से सहेजकर रखा जा सकता है। मसलन, बेड के अंदर के स्पेस में आप बच्चों के प्रोजेक्ट को रखें।
बड़े प्रोजेक्ट्स या 3डी मॉडल बेड के अंदर एक साफ व लेबल वाले बॉक्स में रखें। इसी तरह मैगज़ीन होल्डर्स में रोल किए हुए पोस्टर या पेपर प्रोजेक्ट्स को वर्टिकली स्टोर करके रखें। वहीं, छोटे क्राफ्ट्स या फोल्डेड प्रोजेक्ट्स को रखने के लिए हैंगिग आर्गेनाइजर जैसे शू या एक्सेसरीज आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।