दिवाली का त्योहार इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग कई तरह से अपने घर को सजाते हैं। दिवाली पर दीए और अलग-अलग कैंडल्स से सजावट करने का विशेष महत्व होता है। कई लोग अरोमा कैंडल्स से भी सजावट करते हैं क्योंकि यह दिखने में तो सुंदर होती ही हैं साथ ही यह खुशबू से आपके रूम को महका देती हैं।
अगर आप बिना पैसे खर्च किए इस बार घर पर अरोमा कैंडल्स बनाना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ सिंपल स्टेप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से घर पर ही अरोमा कैंडल्स बना सकते हैं इसलिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
1)कैसे बनाएं बी वैक्स से अरोमा कैंडल
अगर आप इको फ्रेंडली अरोमा कैंडल्स बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक कप या छोटा गिलास लेना होगा। उसके बाद आपको बी वैक्स जो मार्केट में कम कीमत पर आपको मिल जाएगा उसे पिघलाकर आपको किसी हल्की खुशबू वाले तेल के साथ मिक्स करना होगा।
आपको यह सभी स्टेप्स एक कांच के गिलास के अंदर ही करना होगा। इसके बाद आपको यह स्मेल करके चेक करना होगा कि उस मिश्रण से कितनी खुशबू आ रही है। अगर आपको खुशबू कम लगे तो आप उसमें थोड़ा अधिक तेल भी मिला सकते हैं। इसके बाद आपको मोम को थोड़ी देर जमने के लिए रखना होगा। थोड़ी देर बाद जब गिलास के अंदर मोम जम जाए तो आपको इसमें एक रूई की बत्ती को थोड़ा से मोम में छेद करके डालना होगा।
फिर गर्म तेल और थोड़े वैक्स को ऊपर से फिर से डाल दीजिए। इसके बाद उसे सूखने के लिए रख दीजिए। इसके बाद आप कांच के गिलास पर स्पार्कल की मदद से डिजाइन बना सकती हैं। फिर आप थोड़ी देर के बाद खुशबूदार कैंडल्स को यूज कर सकते हैं और दिवाली पर इसे घर पर जला सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Diwali 2022 : क्लीनिंग से लेकर डेकोरेशन तक, दिवाली पर ये हैक्स आएंगे बेहद काम
2)पुरानी मोमबत्ती के मोम से ऐसे बनाएं अरोमा कैंडल
अगर आपके पास कई सारी पुरानी मोमबत्तियां हैं तो आप उससे भी अरोमा कैंडल्स बना सकते हैं। आपको बता दें कि पुराने कैंडल्स को सबसे पहले आपको एकत्रित करना होगा फिर इन सभी मोम को पिघला लीजिए। ध्यान रखें की ज्यादातर मोमबत्तियां पैराफिन वैक्स से बनी हुई होती हैं तो आपको मोम पिघलाने के लिए धीमी गैस का यूज करना चाहिए।
इसके बाद आपको एक कांच के कप या छोटे गिलास में पहले थोड़ा रंग डाल दीजिए इससे कैंडल्स रंग-बिरंगे बन जाते हैं और बहुत खूबसूरत भी लगते हैं। इसके बाद एक रूई की बत्ती बना लीजिए और फिर गिलास में मोम डाल दीजिए फिर यह रूई की बत्ती भी उसमें रख दीजिए ताकि वह इसके साथ सही से चिपक जाए फिर उसमें इत्र डाल कर आप उसे खुशबूदार बना सकते हैं और पेंट का यूज करके गिलास या कप पर डिजाइन बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
इसके बाद दिवाली पर आप इन कैंडल्स का यूज सजावट के लिए कर सकते हैं।
इन दोनों तरह से आप घर पर दिवाली के लिए अरोमा कैंडल्स बना सकते हैं और अपने घर को खुशबू से महका सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- indiamart/shopify
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।