हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाने की परंपरा है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया जाए, तो जातकों को समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आपको बता दें, धनतेरस के दिन विशेष तरह के उपाय किए जाते हैं। जिससे शुभ परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में धनतेरस के दिन धनवंतरि स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करने की मान्यता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
धनतेरस के दिन करें धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ
अगर आप धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो इस स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः
सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम।
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम।
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरि स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ का पाठ कैसे करें?
धनतेरस के दिन शाम को उत्तर दिशा में पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप इस दिशा में एक पवित्र स्थान चुनें और साफ करें। उसके बाद एक चौकी रखें और उसपर भगवान कुबेर, धन्वंतरि जी और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। उसके बाद भगवान धन्वंतरि को सफेद मिठाई और पीली मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद आरती करनी चाहिए। इसके बाद धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करना आरंभ करें।
इसे जरूर पढ़ें -Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी, हो सकता है भारी नुकसान
धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करने का महत्व क्या है?
धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वहीं धनतेरस के दिन धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही रोगदोष से भी छुटकारा मिल जाता है। इस स्तोत्र का पाठ करने से दीर्घायु का वरदान मिलता है। इसके अलावा अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो इस स्तोत्र का कम से कम 21 बार इस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों