Dhanteras Day Time 2024: आज है धनतेरस, जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी, झाड़ू, बर्तन आदि चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस की पूजा करने से व्यक्ति का धन तेरह गुना ज्यादा हो जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है धनतेरस और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
धनतेरस 2024 कब है?
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर, दिन बुधवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। यूं तो उदया तिथि के अनुसार धनतेरस का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए लेकिन चूंकि धनतेरस की पूजा शाम के समय होती है। ऐसे में धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2024: कैसे करें भगवान धनवंतरी की पूजा? जानें धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र
धनतेरस 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 44 मिनट है। वहीं, धनतेरस के दिन प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 8 बजकर 13 मिनट पर होगा। इसके अलावा, वृषभ काल का समय शाम 6 बजकर 13 मिनट से आरंभ होगा और रात 8 बजकर 27 मिनट पर इसका समापन होगा।
धनतेरस 2024 महत्व
धनतेरस को लेकर यह माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से धन लाभ होता है या धन बढ़ता है लेकिन धनतेरस सिर्फ धन से जुड़ा त्यौहार नहीं है बल्कि इसका सम्बंध सेहत से भी है। धनतेरस की पूजा करने से जहां एक ओर धन में लाभ मिलता है तो वहीं, स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है। बीमारियां दूर होती हैं। अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे या उसकी ओर से किसी को धनतेरस पर धनवंतरी भगवान की पूजा करनी चाहिए ।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब है इस साल धनतेरस, क्या है इस दिन पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
imag credit: herzindagi
- धनतेरस का शुभ मुहूर्त क्या है?
- धनतेरस का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और रात 8 बजकर 13 मिनट पर खत्म होगा।
- धनतेरस पर कहां रखा जाता है दीया
- धनतेरस पर दीया घर के मुख्य द्वार, घर की पूर्व दिशा, तुलसी के पास रखा जाता है।
- धनतेरस के दिन क्या पूजा कैसे करें?
- इस दिन भगवान कुबैर की पूजा करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।