Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी, हो सकता है भारी नुकसान

हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस को बेहद शुभ फलदायी माना गया है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश, भगवान धनवंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी अशुभ परिणामों से भी छुटकारा मिल जाता है। धनतेरस के दिन नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। आपको बता दें, धनतेरस को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन नए बर्तनों की भी पूजा की जाती है। अब ऐसे में धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस के दिन न खरीदें कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन कांच के बर्तन भूलकर भी न खरीदें। इसे शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस को समृद्धि और धन प्राप्ति का त्योहार माना जाता है। इसलिए इस दिन कांच के बर्तन खरीदने से अशुभता की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि में रुकावटें आने लग जाती है। कांच के बर्तन खरीदने से इसका अशुभ असर घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच के बर्तन भूलकर भी न खरीदें।
धनतेरस के दिन न खरीदें लोहे का सामान
धनतेरस के दिन लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि लोहे का संबंध शनिदेव से है और धनतेरस का त्योहार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन लोहे का सामान खरीदने से काम में रुकावटें आ सकती हैं और व्यक्ति को कभी भी शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। धनतेरस से आशय है, सोना, चांदी आदि। इसलिए इसलिए शुभ धातु खरीदना उत्तम फलदायी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
धनतेरस के दिन न खरीदें काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। अक्सर काले रंग को अशुभता से जोड़ा जाता है। वहीं रंगों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में विशेष रूप से पड़ता है। इसलिए धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
धनतेरस के दिन न खरीदें तेल
धनतेरस के दिन सरसो तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सरसो तेल का संबंध शनिदेव से है और शनिदेव को दंडनायक माना जाता है और धनतेरस जैसे शुभ दिन पर तेल का दान करने से कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है और अशुभ परिणाम भी मिलते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।