Dev Uthani Ekadashi Vrat Paran Muhurat 2024: किस मुहूर्त में और कैसे करें देव उठनी एकादशी के व्रत का पारण?

Dev Uthani Ekadashi Vrat Paran Samay 2024: देव उठनी एकादशी के दिन व्रत रखने के बाद उसका पारण करना बहुत आवश्यक माना गया है। देव उठनी एकादशी के अगले दिन व्रत का पारण करने से उसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।
dev uthani ekadashi 2024 vrat paran vidhi
dev uthani ekadashi 2024 vrat paran vidhi

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी इस साल 12 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन तुलसी पूजा का भी बहुत महत्व माना जाता है। जहां एक ओर देव उठनी एकादशी के दिन व्रत का पालन विधिवत करना जरूरी हैक तो वहीं, देव उठनी के व्रत का पारण भी सही मुहुर्त और विधि के साथ करना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार से।

देव उठनी एकादशी 2024 का व्रत पारण समय (Dev Uthani Ekadashi 2024 Vrat Paran Muhurat)

kis vidhi se kare dev uthani ekadashi 2024 Ka vrat paran

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि यानी कि अगले दिन किया जाता है। द्वादशी तिथि 13 नवंबर को पड़ रही है।

ऐसे में देव उठनी एकादशी के व्रत पारण समय का आरंभ 13 नवंबर को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से होगा।

वहीं, पारण समय का समापन 13 नवंबर को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। कुल अवधि है: लगभग 2 घंटे।

यह भी पढ़ें:Dev Uthani Ekadashi Muhurat 2024: कब है देव उठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

देव उठनी एकादशी 2024 की व्रत पारण विधि (Dev Uthani Ekadashi 2024 Vrat Paran Vidhi)

देव उठनी एकादशी के अगले दिन यानी कि द्वादशी तिथि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए उनकी विधिवत पूजा करें।

फिर भगवान विष्णु को भोग लगाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों का 11, 21, 51 या 108 बार जाप करें।

फिर एक थाली लें और उसमें फलाहार रखें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का पारण करें।

यह भी पढ़ें:Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी के दिन किन पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए?

देव उठनी एकादशी 2024 का व्रत पारण महत्व (Dev Uthani Ekadashi 2024 Vrat Paran Mahatva)

kis muhurat mein kare dev uthani ekadashi 2024 Ka vrat paran

देव उठनी एकादशी के दिन व्रत रखने के बाद उसका पारण करना बहुत आवश्यक माना गया है।

देव उठनी एकादशी के अगले दिन व्रत का पारण करने से उसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

ऐसा माना जाता है कि व्रत पारण किये बिना अगर व्रत के बाद खाना खा लेते हैं तो वह मास के समान है।

यही कारण है कि व्रत पारण के दौरान फलाहार खाने की बात शास्त्रों में कही गई है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस मुहूर्त में करें देव उठनी एकादशी का व्रत पारण और क्या है पारण करने की विधि।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP