Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी के दिन किन पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए?

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा के अलावा कुछ और ऐसे विशेष पेड़-पौधे हैं जिनकी पूजा करने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।
dev uthani ekadashi kis ped ki puja karni chahiye

देव उठनी एकादशी इस साल 12 नवंबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की पूजा का विधान है। पूजा से पहले इस दिन सभी देवी-देवताओं को विधिवत जगाया जाता है। देव उठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है।

देव उठनी एकादशी के दिन जहां एक ओर कुछ चीजें को खरीदकर घर लाना बहुत अच्छा माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर तुलसी पूजा करना भी शुभ सिद्ध होता है। देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा के अलावा कुछ और ऐसे विशेष पेड़-पौधे हैं जिनकी पूजा करने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।

देव उठनी एकादशी के दिन करें केले के पेड़ की पूजा

dev uthani ekadashi ke din kin ped paudho ki puja karni chahiye

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है। साथ ही, इसका संबंध गुरु ग्रह से भी है। ऐसे में देव उठनी एकादशी के दिन केले केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं औ अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा, कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें:Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी के दिन घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लाने से क्या होता है?

देव उठनी एकादशी के दिन करें शमी के पौधे की पूजा

देव उठनी एकादशी के दिन शमी के पौधे की पूजा करना भी उत्तम माना जाता है। शमी का पौधा भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। चातुर्मास खत्म होने के साथ ही सृष्टि का लालन-पालन फिर से भगवान विष्णु के हाथों में आ जाता है। शमी की पूजा एक प्रकार से शिव जी के प्रति आभार है।

देव उठनी एकादशी के दिन करें कदंब के पेड़ की पूजा

कदंब का पेड़ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों का अति प्रिय माना जाता है। कदंब के पेड़ की देव उठनी एकादशी के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है और उनका घर में वास स्थापित होता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

यह भी पढ़ें:Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी के दिन कौन सी चीजें खरीदना है शुभ?

देव उठनी एकादशी के दिन करें पीपल के पेड़ की पूजा

dev uthani ekadashi ke din kin ped paudho ki puja kare

पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में देव उठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से एक साथ सभी देवी-देवताओं की पूजा हो जाती है और सभी का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, माग्लिक कार्य शुरू होने से पहले ही ग्रहों की शुभता भी प्राप्त होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि देव उठनी एकादशी के दिन किन पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP