Dev Diwali 2022: देव दिवाली पर इन स्थानों पर करें दीपदान, घर में आएगी खुशहाली

देव दिवाली के दिन दीपदान करने का विशेष महत्व है, लेकिन मान्यतानुसार कुछ विशेष स्थानों पर किया गया दीपदान आपके लिए फलदायी हो सकता है।  

deepdan significance in dev diwali

कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे बहुत पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है और ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था और धरती को प्रलय से बचाया था।

इस दिन मुख्य रूप से घर और कुछ विशेष स्थानों पर दीपदान करने की प्रथा है और इससे घर में समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया था और देवताओं को उसके प्रकोप से मुक्त किया था। इसी वजह से देवतागण अपनी ख़ुशी दिखाने के लिए धरती पर विराजते हैं और इस दिन ही देवताओं की दिवाली मनाई जाती है।

देव दिवाली के दिन गंगा नदी में दीपदान करने का विशेष महत्व है। लेकिन ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर की कुछ जगहों पर दीपदान करने से भी समृद्धि कायम रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें कि देव दिवाली के दिन आपको किन स्थानों पर दीपदान करना चाहिए।

गंगा नदी के पास करें दीपदान

deepdan near ganga river significance

देव दिवाली के दिन विशेष रूप से गंगा नदी या किसी और पवित्र पावन नदी में दीपदान करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन बनारस में गंगा जी के घाटों पर स्वयं देवतागण दीपावली मनाते हैं। इस दिन गंगा नदी के घाटों पर दीपदान करने से देवताओं के साथ दीपावली मनाने के समान माना जाता है। देव दिवाली पर गंगा जी में दीपदान करने से बैकुंठ लोक के द्वार खुल जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Dev Diwali Shubh Muhurat 2022 : गंगा की पवित्रता लिए आ रही है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त एवं दीपदान का महत्व

घर के मुख्य द्वार पर करें दीपदान

deepdan in dev diwali

ऐसा माना जाता है यदि आप दीपदान करती हैं तो ये भी आपके लिए समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करेगा। इस दिन आप घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और उसके ऊपर 5 घी के दीये प्रज्वलित करें। इससे आपको समृद्धि मिलेगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। देव दिवाली के दिन यदि आप दीपदान करती हैं तो स्वयं माता लक्ष्मी आपके घर में पधारेंगी।

देव दिवाली के दिन मंदिर में करें दीपदान

देव दिवाली के दिन यदि आप घर के आस-पास किसी मंदिर में दीपदान (दीपदान का महत्व) करेंगी तो ये आपके घर के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। इस दिन किसी मिट्टी के दीये में घी या सरसों का तेल डालकर उसे मंदिर में ले जाएं और ध्यान रखें कि दीये में बाती हमेशा दो ही रखनी चाहिए। आप आटे का दीपक भी बनाकर उसमे थोड़ा सा तेल डालकर पतली से रुई लगाकर दीपदान कर सकती हैं।

देव दिवाली के दिन घर के मंदिर पर ऐसे करें दीपदान

deepdan significance dev diwali kartik purnima

देव दिवाली के दिन यदि आप घर के मंदिर में दीपदान कर रही हैं तो ध्यान रखें कि भूमि पर सीधे ही दीये न रखें भूमि पर करती हैं तो दीपक को सीधा भूमि पर न रखें। दीयों को हमेशा चावल या आटे की चौक बनाकर रखें।

दीयों को सीधा ही भूमि पर रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है। मान्यता है कि घर के मंदिर में दीपदान करने से सुख समृद्धि आती है और घर में खुशहाली का माहौल रहता है। घर के मंदिर में दीपदान करते समय आपको एक और बात ध्यान में रखनी चाहिए कि कभी भी भगवान के सामने खाली दिया न जलाएं बल्कि उसके साथ कुछ भोग जरूर अर्पित करें।

इसे जरूर पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: देवउठनी एकादशी के ये उपाय, झटपट कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएं

अगर आप देव दिवाली के दिन घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपदान करेंगी तो जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP