Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: देवउठनी एकादशी के ये उपाय, झटपट कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएं

Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी 4 नवंबर, दिन शुक्रवार यानी कि आज पड़ रही है। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की चार माह के शयन के बाद निद्रा पूर्ण हो जाती है और वह पाताल से अपने धाम वैकुण्ठ पुनः लौट आते हैं।
देवउठनी एकादशी से ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन दोबारा एक साथ शुरू होता है और इसी कारण से देवउठनी एकादशी के साथ ही सभी मांगलिक कार्य होने लगते हैं। हालांकि इस बार सूर्य अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यों की शुरुआत 21 नवंबर से होगी।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन अगर कुछ उपायों को किया जाए तो इससे आर्थिक तंगी में सुधार के साथ साथ कर्ज मुक्ति से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
देवउठनी एकादशी के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Ke Upay)
- देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
- इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से अत्यधिक लाभ मिलता है। इस पथ के प्रभाव से व्यक्ति को कभी भी ऊपरी बाधाएं नहीं घेर पाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2022: होने जा रहा है मांगलिक कार्यों का आरंभ, जानें देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त
- इस दिन भगवान विष्णु के समक्ष तिजोरी में से कुछ धन निकाल कर रखना चाहिए और बाद में दोबारा उन पैसों को तिजोरी में ही रख देना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और आय के नए मार्ग भी खुलते हैं।
- इस दिन भगवान विष्णु के भोग में तुलसी (तुलसी के सूखे पत्तों के उपाय) दल जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना से घर में मां लक्ष्मी और सुख समृद्धि का वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी के दिन इस पूजा विधि से मिलेगा श्री हरि का अखंड वरदान
- भगवान विष्णु को सफेद चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यापार में बढ़ौतरी होती है और कर्ज से मुक्ति भी मिल जाती है।
- घर के नजदीकी मंदिर में भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) को नारियल और बादाम चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन धन्य की कमी नहीं होती है।
तो आप भी देवउठनी एकादशी के दिन इन उपायों को जरूर अपनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।