बेहद कम खर्च में यूं सजाएं अपना घर, इन आइडियाज से दें खूबसूरत लुक

अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि घर सजाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत होती हैं। लेकिन यह सच नहीं है, बल्कि आप बेहतर आइडिया के साथ कम बजट में भी अपने घर को सजा सकती हैं। घर को खूबसूरत दिखाना मुश्किल नहीं है। इंटीरियर डिजाइन, आर्किटेक्ट और सजावट को ध्यान में रखते हुए आप घर को नया लुक दे सकती हैं। साथ ही, इसे सजाने के लिए हैंडमेड चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जिसके जरिए आप घर को खूबसूरत लुक दे सकती हैं वो भी बजट के अंदर।
कुशन
कुशन ख़रीदते के वक्त कम्फर्ट, डिजाइन और अन्य चीजों का अक्सर ध्यान रखते हैं। इसे आप अलग-अलग साइज में खरीद सकती हैं, अपने फर्नीचर को देखते हुए इस पर पैसे खर्च करें। फर्नीचर को ध्यान में रखते हुए कुशन का कलर सेलेक्ट करें। ध्यान रखें कि यह आपके घर के थीम और फर्नीचर के डिजाइन से मिलता-जुलता हो। आप इसे कमरे के पर्दे, कालीन, टेबल कलर आदि अन्य चीजों को ध्यान में रखकर कलर सेलेक्ट करें।
कैंडल
कैंडल घर को सजाने के लिए न सिर्फ एक बेस्ट एक्सेसरीज है बल्कि काफी उपयोगी भी है। बिजली जाने पर आप कैंडल का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ती लेकिन आप चाहें तो इससे घर को एक नया लुक दे सकती हैं। कैंडल के कई अलग-अलग उपयोग और फायदे हैं। वे उत्सव का प्रतीक है, साथ ही इससे मन को शांति भी मिलती हैं।
वॉल आर्ट
वॉल आर्ट आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है, ऐसे में आप अपनी घर की दीवारों को खूबसूरत बना सकती हैं। इन दिनों कई स्टाइल और तरीके हैं, आर्ट के साथ कई सारे ऑप्शन है जिसे आप अपने मुताबिक सेलेक्ट कर सकती हैं। घर के थीम के मुताबिक उसकी पेटिंग करवाएं। कई बार एक तरह की पेटिंग से आप बोर हो जाती है, ऐसे में आप वॉल हैंगिंग, पेटिंग या फिर हैंड क्राफ्ट चीजों से भी दीवारों को एक नया लुक दे सकती हैं।
इंडोर प्लांट
कई ऐसे पौधे हैं जिसे घर के अंदर रखने से पॉजिटिव माहौल बना रहता है। हालांकि घर में इंडोर प्लांट रखने के कई फायदे हैं, लेकिन सवाल है कि किन पौधों से आपको खुशी मिलती है। वे आपके मानसिक स्वास्थ्य को पॉजिटिव रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं और खास बात है कि इसके लिए अधिक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं। कई ऐसे इंडोर प्लांट है जो 100₹ से 200₹ में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Vrat Special: हर दिन के व्रत का होता है एक अनोखा फल, पंडित जी से जानिए
शू रैक
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है जब जूते-चप्पल किसी भी जगह पर रख दिये जाते हैं। कई लोग शू रैक की वैल्यू को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन यह बेहद जरूरी है। घर के ऐसे स्थान पर शू रैक रखे, जहां आप जूते-चप्पल को व्यवस्थित रख सकती हैं। यह एक शानदार शुरुआत है, इन दिनों ऐसे कई शू रैक मार्केट में उपलब्ध है जो टेबल या फिर फर्नीचर के साथ अटैच होते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस दिवाली इन स्वदेशी सामानों को गिफ्ट करें अपने प्रियजनों को
एंटीक पीस
कई बार दादी-नानी के संदूक में ऐसी चीजें मिल जाती है जो काफी पुराने होते हैं। इन्हें फेंकने के बजाय आप इन एंटीक पीस का इस्तेमाल घर सजाने के लिए कर सकती हैं। इन दिनों मार्केट में ऐसे कई एंटीक पीस है जिसे हम खरीदने के लिए खूब पैसे खर्च करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर में मौजूद इन पुरानी चीजों को एंटीक पीस की तरह इस्तेमाल कर घर को नया लुक दे सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।