
Bank & School Holidays December Calender: दिसंबर का महीना खत्म होने के साथ ही साल 2025 भी जाने वाला है। क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे बड़े त्योहारों के कारण इस महीने न स्कूल सहित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। खासतौर पर 22 दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह से ग्राहकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो वह तुरंत करा लें अन्यथा आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान देश के कई हिस्सों में स्कूल और बैंक में लगातार कई दिनों की छुट्टी हो सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं आपके शहर में कितने दिन बैंक बंद रहने वाला है। साथ ही आपके बच्चों का स्कूल में कितने दिन का हॉलीडे है।
| तारीख | दिन | राज्य | छुट्टी का कारण |
| 22 दिसंबर | सोमवार | सिक्किम | लोसूंग/नामसूंग त्योहार |
| 24 दिसंबर | बुधवार | मिजोरम, नागालैंड, मेघालय | क्रिसमस डे की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | पूरे देश | सार्वजनिक छुट्टी |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | मिजोरम, नागालैंड और मेघालय | क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में |
| 27 दिसंबर | शनिवार | देश के सभी बैंक | महीने का चौथा शनिवार |
| 28 दिसंबर | रविवार | देशभर के सभी बैंक | साप्ताहिक अवकाश |

एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां के कारण 23 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। 1 जनवरी को गुरुवार है, इसके बाद 3 को शनिवार और 4 रविवार है। अब ऐसे में हो सकता है कि गवर्नमेंट या स्कूल इन छुट्टियां 4 जनवरी तक कर दें। इसके बाद 5 जनवरी 2026 से शुरू सिलसिलेवार तरीके से क्लासेस चल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में Grap-4 लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा? इन चीजों पर लगेगी पाबंदी, स्कूल और कॉलेज को लेकर रहेंगे ये नियम
दिल्ली से सटे शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एयर पॉल्यूशन के चलते नर्सरी से लेकर कक्षा-5 तक के स्कूल बंद हैं। इससे सीनियर क्लासेस हाइब्रिड मोड में चल रही हैं। गाजियाबाद में 31 दिसंबर से 15 दिन की सर्दी की छुट्टियों हैं। वहीं नोएडा में 31 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू हो सकते हैं।
हरियाणा के स्कूल की विंटर छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 हो सकती हैं। हालांकि इससे पहले 25, 26 और 27 दिसंबर को राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे

कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 23 और 24 दिसंबर को भीषण ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
पंजाब के सभी स्कूल 24 दिसंबर से 8 दिन के लिए बंद होंगे और 1 जनवरी 2026 को खुलेंगे। हालांकि इसके बाद शनिवार और रविवार के चलते स्कूलों की पढ़ाई 5 जनवरी 2026 से चलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- Aajibai Chi Shala Elder Women School: भारत के इस जिले में खुला है बुजुर्ग महिलाओं के लिए स्कूल, नाम ‘आजीबाईंची शाला’
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
