herzindagi
November school holidays

November Holiday Calendar 2025: नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और बैंक? यहां जानें छुट्टियों की तारीख

November 2025 Holiday List: महीने की शुरुआत होने के साथ ही हम सभी छुट्टियों की तारीख देखने लगते हैं कि कब-कब स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका बैंक या किसी सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो अभी हॉलीडे कैलेंडर चेक कर लें। यहां आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर में कब-कब और कितने दिन की छुट्टियां होने वाली हैं। देखें लिस्ट-
Editorial
Updated:- 2025-11-03, 15:46 IST

November 2025 Holidays: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। 1- 2 तारीख को शनिवार और रविवार की वजह से स्कूल-कॉलेज और बैंक की छुट्टी थी। हालांकि इसके साथ ही बैंकों में कुछ खास छुट्टियां रहेंगी। अगर आप कोई जरूरी काम इस महीने पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए कैंलेडर चेक करना बहुत जरूरी है अन्यथा आपको बैंक के बार-बार चक्कर या फिर काम पूरा कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का सोच रही हैं, तो भी कैलेंडर चेक करें लें ताकि आप लंबा ट्रिप प्लान कर सकें। इस लेख में आज हम आपको नवंबर में कब-कब और कितने दिन स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

स्कूलों में कब-कब रहेगी छुट्टी?

November 2025 holiday list

नवंबर महीने में अक्टूबर की अपेक्षा थोड़ी कम छुट्टियां होंगी। बता दें कि इस महीने अगर साप्ताहिक छुट्टी की बात करें तो 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 5 नवंबर, बुधवार को गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- Bank Account For Minors: अब 10 साल के बच्चे भी चला सकते हैं अपना बैंक अकाउंट, क्या पैरेंट्स कर पाएंगे एक्सेस?

क्षेत्रीय छुट्टियां कब-कब है?

24 नवंबर यानी सोमवार गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण पंजाब, हरियाण, दिल्ली और उत्तर-प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में  स्कूल बंद रहने की संभावना है।

बैंकों में कब-कब रहेगी छुट्टी?

November 2025 holiday list Bank

भारतीय रिजर्व बैंक की जारी हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, नवंबर 2025 में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुछ 10 से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। 05 नवंबर, गुरु नानक जयंती  के दिन बैंक बंद रहेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वजह से 6 नवंबर और 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा नोगक्रेम नृत्य के कारण शिलांग में छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर, शनिवार बेंगलुरु में कनकदास जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

तारीख (Date) दिन (Day) छुट्टी की वजह ( Holiday Reason)
2 नवंबर  रविवार

साप्ताहिक अवकाश

05 नवंबर बुधवार

गुरु नानक जयंती

8 नवंबर दूसरा शनिवार

साप्ताहिक अवकाश

9 नवंबर रविवार

साप्ताहिक अवकाश

16 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
22 नवंबर चौथा शनिवार साप्ताहिक अवकाश
23 नवंबर रविवार

साप्ताहिक अवकाश

30 नवंबर रविवार  साप्ताहिक अवकाश


इसे भी पढ़ें-Guru Nanak Jayanti Date 2025: इस साल कब है गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।