herzindagi
creative ways to decorate home with map main

मैप भी सजा सकता है आपका घर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप अपने घर को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो मैप को अपने घर में जगह दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-09-03, 12:18 IST

मैप को हमेशा बोरिंग ही माना जाता है। अक्सर मैप का नाम सुनते ही स्कूल की क्लासरूम याद आता है। लेकिन मैप की जगह सिर्फ स्कूल तक ही सीमित नहीं है। यह आपके घर को भी एक खूबसूरत तरीके से सजा सकता है। अगर आप अपने घर को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो मैप का इस्तेमाल बतौर होम डेकोर करना वास्तव में एक अच्छा विचार है। होम डेकोर से न सिर्फ घर को एक डिफरेंट लुक मिलता है, बल्कि यह बेहद किफायती भी है। इस तरह आप अपनी पॉकेट का ख्याल रखते हुए भी अपने घर को एकदम खास व यूनिक लुक दे पाएंगी। मैप से घर को सजाना सुनने में यकीनन काफी एक्साइटमेंट लगता हो, लेकिन अक्सर महिलाओं को यह समझ में नहीं आता कि वह पूरी दुनिया को अपने छोटे से आशियाने में कैसे सजाएं। अगर आप भी मैप को अपने होम डेकोर का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो चलिए आज हम आपको मैप की मदद से होम डेकोर के कुछ यूनिक आईडियाज के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़े: वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

डाइनिंग रूम में इस्तेमाल

creative ways to decorate home with map inside

अगर आप मैप की मदद से घर को सजाने के बारे में सोच रही हैं तो डाइनिंग रूम में इसका इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहता है। दरअसल, वहां पर न सिर्फ परिवार के सदस्य साथ मिलकर अपना समय बिताते हैं, बल्कि मेहमान भी अक्सर वहीं बैठते हैं। ऐसे में डाइनिंग रूम में मैप के इस्तेमाल के जरिए आप आने वाले मेहमानों को भी इंप्रेस कर सकती हैं। डाइनिंग रूम में मैप को कई तरह से सजाया जा सकता है। जैसे आप मैप को फ्रेम करके दीवार पर टांगे या फिर आप जहां-जहां घूमकर आई हैं या घूमने जाना चाहती हैं, उन जगहों के मैप को पूरी दीवार पर बतौर वालपेपर सजाएं। 

 

बच्चों का कमरा

creative ways to decorate home with map inside

डाइनिंग रूम के अतिरिक्त अगर घर में कहीं मैप लगाने की परफेक्ट जगह है तो वह है बच्चों का कमरा। आप बच्चों की उम्र के हिसाब से मैप का चयन कर सकती हैं। मसलन, टीनेजर्स बच्चों के कमरे में आप विश्व का मैप लगा सकती हैं, वहीं अगर बच्चे की उम्र कम है तो आप इंडिया का ही मैप लगाएं। साथ ही बच्चों के कमरे में मैप लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका साइज थोड़ा बड़ा हो और उस पर डिटेलिंग जरूर हों। इससे बच्चों को अलग-अलग जगहों को समझने व उनके नाम याद करने में आसानी होगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़े:किचन में डेकोरेशन पर न खर्च करें पैसे, इन जरूरत की चीजों से बनाएं इसे खूबसूरत

हो जाएं थोड़े क्रिएटिव

creative ways to decorate home with map inside

 

जरूरी नहीं है कि मैप को दीवार पर ही टांगा जाए। आप चाहें तो अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके भी मैप को कई तरह से घर में शामिल कर सकती हैं। मसलन, आप घर की छोटी-छोटी चीजों जैसे लैम्प, ड्रॉअर व फर्नीचर आदि पर मैप प्रिंट का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है। इसी तरह आप घर में इस्तेमाल की जाने वाली डेकोरेटिव आइटम्स के उपर भी मैप प्रिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे उस आइटम की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।