Haldi-Mehendi Decoration Ideas: घर पर हल्दी-मेहंदी का फंक्शन भी देगा Luxurious Vibe, सबसे ज्यादा ट्रेंड में है इस समय ये आइडिया

हल्दी-मेहंदी डेकोरेशन आइडिया, शादी के सीजन में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। अगर शादी के ये फंक्शन आप घर पर ही कर रही हैं, तो इसके लिए लोग सस्ते और सुंदर हल्दी डेकोरेशन आइडिया और बजट में मेंहदी डेकोरेशन आइडिया सर्च करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो हल्दी-मेहंदी की सजावट खुद ही घर पर करते हैं।अगर आपकी भी शादी है या आपके घर में शादी है और हल्दी-मेहंदी की सजावट के लिए अच्छे डेकोरेशन आडिया सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छे सजावट आइडिया विस्तार से बताएंगे।
हल्दी-मेहंदी डेकोरेशन आइडिया
यह डेकोरेशन हल्दी और मेहंदी दोनों फंक्शन के लिए अच्छा है। इस सेटअप में प्राकृतिक बांस के फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर चमकीले नारंगी रंग के हल्के कपड़े लपेटे गए हैं। यह हल्का कपड़ा ( शिफॉन या ऑर्गेंजा) धूप को फिल्टर करते हुए आपके चेहरे पर आता है, जो फोटो में और भी ज्यादा सुंदर आता है। इसमें लटकते हुए छोटे-छोटे झूमर या लाइट भी अच्छे लगते हैं। बैठने के लिए एक सोफा है। आप इस सेटअप को अपने घर के आंगन में या छत पर तैयार कर सकती हैं।
- अगर आप खुद चीजें अरेंज करके सजावट करना चाहती हैं, तो 15 से 20 हजार में आप सस्ती चीजों से सजावट कर सकती हैं।
ओपन हल्दी मेहंदी डेकोरेशन आइडिया
यह एक शानदार खुले आसमान (Open Air) के नीचे की सजावट पसंद करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। यह खासकर मेहंदी फंक्शन के लिए सजावट हो सकता है। अगर आप हरे और पीले रंगों का इस्तेमाल करती हैं, तो यह और भी ज्यादा बेस्ट हो जाएगा। छत और खंभों पर नारंगी, पीला और रानी गुलाबी रंग के हल्के कपड़े लगा सकती हैं। खंभों को गेंदे के फूलों से सजाना और भी अच्छा हो सकता है। आप छोटे आसन या चटाइयां बिछाकर गद्दे भी लगा सकती हैं।
- इसका खर्च अगर आप बाहर से करवाती हैं, तो 20 से 30 हजार रुपये तक जा सकता है।
इनडोर गेंदे और ड्रैप बैकग्राउंड वॉल डेकोरेशन
इंडो-एथनिक फोटो बूथ टाइप सजावट पसंद करने वाले लोगों को यह पसंद आएगा। यह तस्वीर एक इनडोर सेटअप को दर्शाती है, जिसे आसानी से घर के किसी भी कमरे में बनाया जा सकता है। यह एक साधारण, लेकिन हर किसी को आकर्षित करता है। लकड़ी की दीवार या पर्दे के सामने अलग-अलग फूल लगा सकते हैं।
- इस सजावट पर खर्च लगभग 10 हजार से 15 हजार रुपये तक ही आएगा।
इसे भी पढ़ें- Home Decoration ideas: इन पुरानी चीजों से Mehandi-Sangeet के लिए घर को ऐसे करें डेकोरेट, देखती रह जाएंगी सहेलियां
हल्दी की सजावट के लिए आइडिया
यह डिजाइन खास तरह से हल्दी फंक्शन के लिए है, जहां पीले रंग के 'मोनोक्रोम' थीम पर फोकस किया गया है। पूरा सेटअप सफेद या हल्के रंग की दीवार के सामने होने के कारण पीला रंग और भी उभर कर आता है। गेंदे के फूलों का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। बड़ी गोल मालाओं के साथ-साथ, छोटी-छोटी लटकती मालाएं भी इसके लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए खुद से ही कर सकती हैं डेकोरेशन, यहां से लें आइडिया
बैठने के लिए एक साधारण बेंच या सोफा है, जिसे सिर्फ पीले कुशन से सजाया गया है, जिससे थीम पर फोकस बना रहता है।

ग्रैंड स्टेज डेकोर आइडिया
यह डेकोरेशन भी हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट हो सकता है। एक रॉयल (Royal) आउटडोर, लॉन सजावट के लिए आप इस डिजाइन को यूज कर सकती हैं। पूरे मंडप को पीले कपड़े से सजाया गया है, जो बेहद खूबसूरत लगता है। सजावट में केवल पीला ही नहीं, बल्कि रानी गुलाबी रंग का इस्तेमाल भी किया गया है। मंच को सफेद और पीले फूलों की पंखुड़ियों से भी सजाया गया है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।