जर्मनी जाकर करनी है पढ़ाई? जानें आएगा कितना खर्च

Cost of Studying in Germany: विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए जर्मनी देश एक अच्छा विकल्प है। पढ़ाई के दौरान बहुत से उम्मीदवारों का सपना होता है कि जर्मनी जाकर अपनी हायर स्टडीज करें। हालांकि, इसको लेकर लोगों के मन में बहुत प्रश्न आते हैं। जैसे की फीस कितनी लगेगी, जर्मनी जाया कैसे जाए आदि। इस आर्टिकल में हम आपके इन्ही सवालों के जवाब देने वाले हैं।
जर्मनी में फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं आप? (Study in Germany for Free)
आपको गूगल पर जर्मनी में फ्री में पढ़ाई से जुड़ी बहुत सी जानकारी मिल जाएगी जो पूरी तरह सही नहीं है। आपको जर्मनी में बिल्कुल मुफ्त में पढ़ाई नहीं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः विदेश में करना चाहती हैं पढ़ाई तो आसानी से इन सरकारी स्कीम में करें अप्लाई
कितनी होती है फिस?
जर्मनी की टयूएचएच पब्लिक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ने Mumbaikar in Germany नाम के चैनल से बात करते हुए जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आपको जर्मनी में पढ़ने के लिए 4 सेमेस्टर की 20 हजार रुपये की फिस देनी होगी।
वहीं एसआईटी से एमबीए आदी करने के लिए आपको 20000 से 23000 यूरो तक की फीस देनी होगी। इस फीस को कम करने के लिए आप इडस्ट्रीयल और डॉड स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जर्मनी में रहने का कितना आएगा खर्च
View this post on Instagram
ग्रोसरी के लिए आपको जर्नी में 80-100 यूरो, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए 101-110 यूरो, किराए के लिए 200-400 यूरो का खर्च करना पड़ेगा। अगर भारतीय रुपये में इस रकम को देखें तो आपको 50 से 60 हजार रुपये का खर्चा करना पड़ेगा। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की किराए की बात करें तो उसके लिए आपको मुफ्त सुविधा मिलेगी। स्टूडेंट्स अपना सेमेस्टर कार्ड दिखाकर मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।
जॉब के हैं कई स्कॉप
जर्मनी से पढ़ाई करने के बाद आपके पास 2 विकल्प होंगे कि आप या तो वहीं जॉब करें या कहीं और जाएं। आपके पास जॉब के बहुत सारे विकल्प होते हैं। वहीं अगर आप जर्मनी भाषा का 1 कोर्स कर लें तो इससे आपको नौकरी मिलने में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ेंः विदेश में पढ़ने का सपना होगा पूरा, ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।