क्या आप भी अपने बच्चों पर बनाती हैं पढ़ाई का प्रेशर? एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना कितना है गलत

माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा हमेशा आगे बढ़े और ऊंचाइयों तक पहुंचे। इसी कारण वे अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा दिलावते हैं, लेकिन हार्ड स्टडी के कारण कब वे अपने बच्चे पर प्रेशर डालना शुरू कर देते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता। इसके कारण बच्चों पर नकारात्मक दबाव पड़ने लगता है और उनके मन में भी निगेटिव विचार आने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता को पता होना चाहिए कि बच्चों पर पढ़ाई का दबाव डालना कितना सही है और कितना गलत। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर डालने से उनकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है और आप कैसे बिना प्रेशर डालें बच्चों की मदद कर सकते हैं, जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से ...
बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर बनाने के नुकसान
चूंकि पढ़ाई जरूरी है, इस कारण पेरेंट्स अपने बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर डालना शुरू कर देते हैं। बच्चे इस प्रेशर को झेल नहीं पाते और उन्हें मानसिक तनाव महसूस होने लगता है, जिसके कारण वे हर वक्त तनाव में रहते हैं। साथ ही उनके विचारों में भी नेगेटिविटी दिखने लगती है।

- जरूरत से ज्यादा पढ़ाई का प्रेशर बच्चों पर पड़ने से उनमें आत्मविश्वास की कमी भी हो जाती है। वे ज्यादा दबाव के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उनकी क्षमताओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- जब बच्चे जरूरत से ज्यादा पढ़ाई का दबाव महसूस करते हैं तो इस कारण उनमें सीखने की इच्छा भी कम होने लगती है। वे कुछ नया सीखने से पहले परिणाम के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें - पेरेंट्स की लड़ाई में टीनएजर्स का न्यूट्रल रहना जरूरी, जानें सिचुएशन से डील करने के टिप्स
माता-पिता कैसे करें डील?
पेरेंट्स को बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर डालने की बजाय यहां दी गई निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए-
- शांति और समर्थन, ये दोनों ही बच्चों के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे में न केवल उन्हें ऐसा महसूस होगा कि आप उनके साथ है बल्कि वे आगे खुद को अकेला भी महसूस नहीं करेंगे।
- आप उनपर प्रेशर ना डालें बल्कि उनके व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें। उनकी क्षमताओं को समझें और वे जिस भी फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं उस पर उन्हें आगे बढ़ाएं।

- जब बच्चे किसी काम में आगे बढ़ते हैं तो आप उनका मूल्यांकन करें और अगर उन्हें सहायता की जरूरत है तो वो मदद उन्हें प्रदान करें। साथ ही उनका मार्गदर्शन करें।
- माता-पिता को बच्चों की सीखने की जर्नी को और रोमांचक बनाना चाहिए ताकि बच्चों के अंदर सीखने की इच्छा और प्रेरित हो सके।
इसे भी पढ़ें - बच्चा होने के बाद कपल्स के बीच में बढ़ रही है दूरी, तो परेशान होने के बजाय करें ये 3 काम
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।