herzindagi
huangluo village women have longest hair

चीन का एक ऐसा गांव जहां महिलाओं के हैं दुपट्टे जितने लंबे बाल

China Huangluo Village: चीन का एक गांव इसलिए फेमस है क्योंकि वहां रहने वाली महिलाओं के बाल बहुत लंबे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-14, 12:41 IST

Huangluo Village Where Women Have Longest Hair: आमतौर पर लोगों को महिलाओं के लंबे बाल बहुत अच्छे लगते हैं। बता दें कि लंबे बालों से जुड़े दुनियाभर में कई रिकॉर्ड भी बन चुके हैं। चीन में एक ऐसा गांव भी है, जहां रहने वाली लगभग हर महीला के बाल दुपट्टे जितने लंबे हैं। इस गांव का नाम हुयांगुलुओ याओ है, जिसे रेड याओ नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि चीन इस गांव के बारे में। 

दुपट्टे जितने लंबे बाल 

Huangluo Village Where Women Have Longest Hair

हुयांगुलुओ याओ गांव चीन जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। सोशल मीडिया पर इस गांव की महिलाओं की फोटोज वायरल होती है। इस गांव की महिलाओं के कम से कम 5 फूट लंबे बाल तो होते ही हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Weird Rituals: शादी के लिए यहां महिलाएं खाती हैं कोड़ों से मार, ज्यादा दर्द बर्दाशत करने वाली महिला की होती है नौजवान शख्स से शादी

लंबे बालों का रिकॉर्ड 

आउटलुक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 में एक महिला के बालों की लंबाई 7 फीट नांपी गई थी। इसी वजह से इन महिलाओं के नाम कई रिकॉर्ड हो चुके हैं। इस रिकोॉर्ड की लिस्ट में गिनीज बुक रिकॉर्ड भी शामिल है। गौर करने वाली बात है कि इस गांव की महिलाओं के बाल 1 किलो भारी भी होते हैं। 

लंबे बालों के पीछे की परंपरा 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Daniela Braga Pires Rodrigues (@_danipelomundo)

 

परंपरा के अनुसार, ये महिलाएं अपने जीवन में केवल एक बार अपने बाल काटती हैं, जब वे 18 वर्ष की हो जाती हैं। महिलाएं अपने बालों को 3 हिस्सों में बांटती हैं, उनके खुद के बाल, कटे हुए बाल और झड़े हुए बाल। 

कैसे करती हैं बालों की केयर 

यह विडियो भी देखें

Daniela Braga नाम की ट्रैवल व्लॉगर अपने इंस्टाग्राम के वीडियो में बताती हैं कि इन महिलाओं के लंबे बालों के पीछे चावल का हाथ है। यह महिलाएं चावल के पानी से अपने बालों को धोती हैं। 

बालों को देखने जाते हैं लोग 

हुयांगुलुओ याओ गांव में दुनियाभर से चीन में घूमे के लिए पहुंचे टूरिस्ट जाते हैं और महिलाओं के बालों को देखकर हैरान रह जाते हैं। इस गांव की महिलाओं का बालों को बांधने का स्टाइल भी बहुत अलग है। 

इसे भी पढ़ेंः Period Customs: भारत के इस गांव में है अजीब प्रथा, पीरियड्स होने पर महिलाओं को निकाल दिया जाता है गांव से बाहर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।