घूमना-फिरना भला किसे नहीं पसंद होता है। यही वो समय होता है, जब हम इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए समय निकाल पाते हैं। अगर आप भी ट्रैवल की शौकीन हैं और शांत, खूबसूरत जगहों की तलाश में रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आमतौर पर लोग पहाड़ों और बीच पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है जिसे 'सबसे साफ-सुथरा हिंदू गांव' कहा जाता है?
ये गांव अपनी बेजोड़ स्वच्छता, पारंपरिक संस्कृति और हरे-भरे नजारों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये गांव भारत में होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में ये अनोखा गांव इंडोनेशिया में मौजूद है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, लेकिन इसके बावजूद यहां का बाली द्वीप (Bali Island) अपनी गहरी हिंदू संस्कृति के लिए जाना जाता है।
बाली द्वीप के बांग्ली जिले (Bangli Regency) में एक गांव है पेंगलिपुरन (Penglipuran), जिसे दुनिया का सबसे साफ हिंदू गांव माना जाता है। ये गांव अपनी स्वच्छता, पारंपरिक वास्तुकला और पर्यावरण संरक्षण के नियमों के लिए दुनियाभर में फेमस है। आइए जानते हैं सब कुछ-
आपको बता दें कि पेंगलिपुरन गांव इंडोनेशिया के बांग्ली जिले में बसा हुआ है। ये बाली की राजधानी देनपसार से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। जबकि बांग्ली शहर से इसकी दूरी केवल 5 किलोमीटर है। ये गांव पहाड़ी इलाकों में बसा है। यहां का सुंदर नजारा आपको तनाव मुक्त कर सकता है। आप अगर एक बार यहां जाएंगी तो आपको लौटकर आने का मन नहीं करेगा। आप चाहें तो यहां सोलाे ट्रिप पर भी जा सकती हैं, साथ ही पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए भी ये जगह बेस्ट है। यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है।
इसे भी पढ़ें: Gen-Z के बीच क्यों पॉपुलर हो रहा है Wild Travel Trend? इन जगहों पर ले सकती हैं मजा
अब आप सोच रही होंगी कि यहां कैसे पहुंचा जाए? हम आपको इसके बारे में भी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं -
हवाई यात्रा- सबसे पहले आपको बाली के देनपसार शहर के नगुराह राय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Ngurah Rai International Airport- DPS) तक हवाई जहाज से पहुंचना होगा। भारत के कई बड़े शहरों से यहां के लिए सीधी या कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती हैं।
सड़क मार्ग- हवाई अड्डे से पेंगलिपुरन गांव लगभग 45 किलोमीटर दूर है। आप यहां पहुंचने के लिए टैक्सी या प्राइवेट कार किराए पर ले सकती हैं। बाली में राइडशेयरिंग ऐप्स भी आसानी से मिल जाते हैं।
पेंगलिपुरन घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच का होता है। इस समय बाली का मौसम सुहावना होता है। ये गांव साल भर पर्यटकों के लिए खुला रहता है। आप एक बार यहां जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या-वाराणसी ही नहीं, इन जगहों से भी है भगवान राम और माता सीता का कनेक्शन, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान
इंडोनेशिया का पेंगलिपुरन गांव खूबसूरती की मिसाल पेश करता है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहीं हैं तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।
साथ ही अगर यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।