herzindagi
hamar tribe weird ritual for marriage

Weird Rituals: शादी के लिए यहां महिलाएं खाती हैं कोड़ों से मार, ज्यादा दर्द बर्दाशत करने वाली महिला की होती है नौजवान शख्स से शादी

दुनिया में विवाह से जुड़े कई रिवाज निभाए जाते हैं। इसी तरह शादी के लिए कोड़े से मार खाने की भी परंपरा है। 
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 20:36 IST

देश-दुनिया में शादी से जुड़े कई रिवाज निभाए जाते हैं। इसी तरह अफ्रीका के 'हैमर ट्राइब' के लोगों के बीच भी सालों से एक परंपरा चलती आ रही है। इसमें शादी के लिए लड़के को सबूत देना पड़ता है। वहीं लड़कियों को कोड़ों से मारा जाता है। चलिए जानते हैं इस रिवाज में क्या किया जाता है।

शादी के लिए देना पड़ता है सबूत

strange marriage rituals in world'हैमर ट्राइब' के लोगों के बीच सदियों से एक परंपरा चली आ रही है। इसमें अगर कोई लड़का शादी करना चाहता है तो उसे इस बात का सबूत देना पड़ता है कि वह इस लायक हो गया है। इस रिवाज में महिलाएं भी शामिल होती हैं। इसमें महिलाओं को कोड़ों से मारा जाता है। हैरान न हो यहां कोई जोर-जबरदस्ती नहीं होती है। महिलाएं अपनी मर्जी से यह करती हैं। इस रिवाज को उकुली तुला के नाम से जाना जाता है।

उकुली तुला

इस ट्राइब के लोग 'उकुली तुला' परंपरा को बेहद पवित्र मानते हैं। इसमें सबसे पहले महिलाएं नृत्य करती हैं। इसके बाद कम से कम 15 गाय या बैलों को लाइन से खड़ा किया जाता है। अब परीक्षा शुरू होती है लड़के की। जिस भी लड़के को यह लगता है कि वह शादी के लायक हो गया है उसे इन गायों के ऊपर से कूदकर जाना होता है। ऐसे में जो लड़का यह कर दिखाता है, वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर सकता है।

अगर कोई लड़का यह नहीं कर पाता है तो अन्य महिलाएं उसे पीटना शुरू कर देती हैं। केवल लड़के को ही नहीं उसके घरवाले यानि महिलाओं को भी पीटा जाता है और तब तक जब तक की खून न निकल जाए।

माजा समूह करता है कोड़ों से पिटाई

इस रिवाज में शादी के लिए लड़कियों को बुलाया जाता है। इन लड़कियों की पिटाई करने के लिए एक समूह होता है, जिन्हें 'माजा' नाम से पुकारा जाता है। इस समूह के लोग पंख, हार और कंगन से अपने शरीर को सजाते हैं। माजा समूह के लोग महिलाओं और लड़कियों की कोड़ों से पिटाई करते हैं। (भारत के 9 विचित्र रीति-रिवाज)

इसे भी पढ़ें:Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण

महिलाएं मांगती हैं कोड़ों से मार खाने की भीख

leather whip traditionइस दौरान अगर कोई लड़की नहीं पीटती है तो वह खुद कोड़ों से पीटने के लिए कहती है। पिटाई के दौरान दर्द के कारण कोई लड़की भाग भी नहीं सकती है, जो महिला सबसे ज्यादा मार और दर्द सहती है,वह उस भीड़ में मौजूद सबसे जवान लड़के से शादी कर सकती है। इस परंपरा में विधवा महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। वह भी अपने लिए पति चुन सकती हैं।(जानें शादी से जुड़े अजीब रिवाज)

इसे भी पढ़ें:बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

शादी के बाद भी जारी रहती है परंपरा

यह परंपरा केवल शादी तक की सीमित नहीं रहती है बल्कि शादी के बाद भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है। जिस महिला के दो बच्चे हो जाते हैं, फिर उसे पीटा नहीं जाता है। यह जायज बात है कि मार खाने से निशान पड़ते हैं। हैमर ट्राइब के महिलाओं के लिए यह दाग नहीं होते बल्कि इन्हें सुंदरता के रूप में दिखाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कोड़ों से मार खाने से पति-पत्नी के बीच प्यार दोगुना हो जाता है।

इसी तरह दुनिया के अलग-अलग देश और राज्यों में शादी से जुड़ी कई परंपराएं निभाई जाती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।