दुनिया में कई लोग फूड लवर हैं और वह ना केवल तरह-तरह के फूड्स को टेस्ट करना पसंद करते हैं, बल्कि फूड को लेकर उनकी क्रिएटिविटी काफी अलग होती है। ऐसे लोग अक्सर खाने के प्रति अपने प्यार को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए वह कुछ बेहद ही अनोखी चीजें भी कर बैठते हैं। जो शुरूआत में शायद लोगों को समझ में ना आए, लेकिन बाद में वह एक रिकॉर्ड बना लेती हैं।
इतना ही नहीं, ऐसे रिकॉर्ड्स जब दर्ज हो जाते हैं तो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाते हैं। ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड। जो हर अलग और अजीबो-गरीब चीज के रिकॉर्ड को मान्यता प्रदान करता है। कई बेहद ही अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बेहद ही क्रेजी फूड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है और यह रिकॉर्ड्स आम आदमी की सोच से भी परे हैं-
सबसे तेज बरिटो खाने का रिकॉर्ड
बरिटो खाना अधिकतर लोगों को बेहद पसंद होता है। अगर आप फूड लवर हैं तो आपने बरिटो को अवश्य चखा होगा। यह एक मैक्सिकन और टेक्स-मेक्स डिशेज में से एक है। जिसे टॉर्टिला में कई तरह की सामग्री डालकर बनाया जाता है। आपको चाहे बरिटो कितना भी पसंद हो, लेकिन आप लिआ शुटकेवर को पीछे नहीं छोड़ सकतीं। (भारत के इस राज्य में बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा केक) यूके की रहने वाली, लिआ शुटकेवर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे तेज स्पीड में बरिटो खाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने से महज 35.26 सेकंड में खत्म कर दिया। यह अब तक में सबसे स्पीड में बरिटो खाने का एक फूड रिकॉर्ड है।
इसे ज़रूर पढ़ें-दुनिया की सबसे महंगी Dishes,आम लोगों के बजट से बाहर
सबसे अधिक मैकडॉनल्ड्स बिग मैक खाने का रिकॉर्ड
मैकडॉनल्ड्स का बर्गर तो हम सभी को पसंद होता है और जब कुछ अलग खाने का मन होता है तो हम मैकडॉनल्ड्स जाकर बर्गर व फ्राइस आदि खाते हैं। लेकिन इस मामले में अमेरिका में रहने वाले डोनाल्ड गोरस्के कहीं अधिक आगे हैं। बिग मैक के प्रति उनके प्यार के कारण उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। बता दें कि 2021 में, डोनाल्ड गोरस्के द्वारा एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने हर दिन औसतन दो बिग मैक बर्गर साथ 32,000 से अधिक बिग मैक खाए। हालांकि, यह डोनाल्ड गोरस्के का पहला रिकॉर्ड नहीं था। इससे पहले भी वह 1999 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ दिया और सभी मैक लवर्स के लिए एक बेहद ही कठिन गोल सेट कर दिया।
सबसे अधिक मीटबॉल खाने का रिकॉर्ड
मीटबॉल खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जापान के एक व्यक्ति ताकेरू कोबायाशी ने अपने फूड लव की मदद से एक नया रिकॉर्ड कायम किया। दरअसल, मार्च 2010 में, ताकेरू कोबायाशी नामक एक जापानी व्यक्ति 60 सेकेंड में कुल 29 मीटबॉल यानी हर दो सेकेंड में एक मीटबॉल खा लिया। इस तरह उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
इसे ज़रूर पढ़ें-World Food Day खाना बर्बाद ना करने के 5 तरीके
आइसक्रीम कोन पर सबसे अधिक स्कूप बैलेंस करने का रिकॉर्ड
यह एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसके बारे में जानकर शायद आपके मुंह में भी पानी आ जाए। दरअसल, साल 2018 में इटली के दिमित्री पैनसीर नामक एक व्यक्ति के एक ही आइसक्रीम कोन पर 125 आइसक्रीम स्कूप्स को बैलेंस किया। यह रिकॉर्ड दिमित्री ने रोम, इटली में ’ला नोट देई रिकॉर्ड’ के सेट पर बनाया था। हालांकि, यहां पर दिलचस्प बात दी थी कि यह उनका पहला रिकॉर्ड नहीं था। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में एक कोन पर 85 आइसक्रीम स्कूप रखे थे। इस तरह इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के जरिए उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, pexels
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।