गुड़हल के लिए रामबाण है हरे रंग की इस सब्जी के छिलके से बनी केमिकल फ्री खाद, यहां देखें पूरा प्रोसेस

होम गार्डनिंग का शौक रखने वाले अपने बगीचे मे हर तरह के फूलों वाले पौधे लगाना बेहद पसंद करते हैं। गुड़हल का पौधा भी इनमें से एक हैं। इसके लाल, गुलाबी और सफेद फूल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और देवी पूजन में भी लाल गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। यही कारण है कि आमूमन आपको हर घर के बगिये में गुड़हल का पौधा नजर आ ही जाएगा। पर, कई बार अच्छी देखभाल न होने के कारण यह सूखने लगता है।
अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे पूरा पौधा अपनेआप खराब हो जाता है। ऐसे में, पौधों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है- खाद डालना। हालांकि, कई लोग बाजार से लाकर केमिकल युक्त खाद पौधे में डाल देते हैं, जो कि पौधों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही सब्जी के छिलके से गुड़हस के लिए केमिकल फ्री खाद बना सकते हैं। यह गुड़हल के पौधों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए हम आपको एक ऐसी सब्जी के छिलके के बारे में बताएंगे, जो गुड़हल के पौधे के लिए कारगर साबित हो सकता है।
गुड़हल के लिए किस सब्जी के छिलके से बनाएं खाद?
गुड़हल के लिए लौकी के छिलके की खाद बेहद कारगर हो सकती है। अमूमन सभी लौकी की सब्जी काटते वक्त उसके छिलके को न सिर्फ उतारते हैं, बल्कि उसे ऐसे ही कूड़ेदान में फेंक देते हैं। हालांकि, यह पौधे के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। ऐसे में, आप इसे फेंकने की बजाय घर पर बड़े आसानी से गुड़हल के पौधे के लिए होममेड खाद बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मुरझा गया है गुड़हल का पौधा तो लें इन सीक्रेट्स की मदद
लौकी के छिलके से कैसे बनाएं खाद?
- लौकी के छिलके से खाद बनाने के लिए सबसे पहले आप इसके छिलके को एक बाउल में इकट्ठा करके रख लें।
- इस बाउल में पानी डालकर इसे 2-3 दिन के लिए घर के किसी कोने में रख दें।
- अब, एक कटोरे लौकी के छिलकों को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- इसके बाद, अब एक बाउल में 1 लीटर अनाज का पानी जैसे- चावल, गेहूं या दाल का पानी आदि डाल दें।
- इसी में लौकी के छिलकों का पेस्ट मिला दें।
- फिर, इस बर्तन में 2 चम्मच नमक मिलाकर एक पतला मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस खाद को आराम से गुड़हल के पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गुड़हल फूल से दूर होती हैं ये परेशनियां, इस्तेमाल का सही तरीका जान लें
गुड़हल के पौधे में कैसे डालें खाद?
- किसी भी खाद का उपयोग करने से पहले, मिट्टी को हल्का नम करलें।
- खाद को पौधे की जड़ों से थोड़ा ऊपर ही समान रूप से फैलाएं।
- अत्यधिक खाद देने से बचें, क्योंकि इससे जड़ें जल सकती हैं।
- नियमित रूप से 2-3 महीने में खाद अवश्य डालते रहें।
इसे भी पढ़ें- गुड़हल के पौधों को हरा-भरा रखने के लिए डालें ये केमिकल फ्री खाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।