गार्डनिंग का शौक रखने वाले अक्सर अपने बगीचे में तरह-तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। इनमें गुड़हल के फूल का पौधा आमूमन आपको हर घर के बगिये में नजर आ जाएगा। पर, कई बार कुछ कमी के कारण यह सूखने लगता है। यही नहीं, अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह धीरे-धीरे पूरे पौधे को ही खराब कर देते हैं। ऐसे में, पौधों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है- खाद डालना। हालांकि, कई लोग खाद भी डालते हैं, लेकिन केमिकल युक्त खाद से पौधों को फायदे से ज्यादा नुकसान होने लगते हैं। पर, हम आज आपको केमिकल फ्री कुछ होममेड खाद के बारे में बताने वाले हैं, जो गुड़हल के पौधों के लिए कारगर साबित हो सकता है।
गुड़हल के पौधे के लिए घर में बनाएं ये केमिकल मुक्त खाद
गोबर खाद- यह सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाला और पौष्टिक खादों में से एक माना जाता है। गोबर की खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम (NPK) की मात्रा संतुलित होती है, जो गुड़हल के विकास के लिए आवश्यक है। आप घर पर ही गोबर की खाद बना सकते हैं या बाजार से भी खरीद सकते हैं।
नीम की खली- यह नीम के बीजों से निकाला गया एक प्राकृतिक कीटनाशक और उर्वरक है। इसमें नाइट्रोजन और नीम का तेल होता है, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाता है और पौधों को कीटों से बचाता है।
लकड़ी की राख- यह लकड़ी जलाने से प्राप्त होता है, जो गुड़हल के पौधे के लिए एक प्राकृतिक उर्वरक है। इसमें पोटेशियम और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। लकड़ी की राख मिट्टी को क्षारीय बनाने में भी मदद करती है।
केले के छिलके- केले के छिलके में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो फूलों की वृद्धि को बढ़ावा देता है। आप केले के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना सकते हैं और इसे गुड़हल के पौधे वाली मिट्टी में मिला सकते हैं।
गुड़हल के पौधे में खाद कैसे डालें?
- किसी भी खाद का उपयोग करने से पहले, मिट्टी को हल्का नम करलें।
- खाद को पौधे की जड़ों से थोड़ा ऊपर ही समान रूप से फैलाएं।
- अत्यधिक खाद देने से बचें, क्योंकि इससे जड़ें जल सकती हैं।
- नियमित रूप से 2-3 महीने में खाद अवश्य डालते रहें।
गुड़हल के पौधों की कैसे करें अच्छी केयर?
- गुड़हल के पौधों को अच्छी तरह से धूप लगनी चाहिए।
- मिट्टी को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन जलभराव से बचें।
- मुरझाए हुए फूलों और पत्तियों को हटाते रहें।
- गर्मियों में बहुत ज्यादा धूप लगने से बचाएं।
इसे भी पढ़ें-मुरझा गया है गुड़हल का पौधा तो लें इन सीक्रेट्स की मदद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों