herzindagi
How To Make Homemade Organic Fertilizer

पौधों के लिए वरदान हैं ये 5 फ्री लिक्विड फर्टिलाइजर, बिना पैसा खर्च किए ही लगेगी फल और फूलों की भरमार

How To Make Homemade Organic Fertilizer: पौधों को सही ग्रोथ के लिए खाद की जरूरत पड़ती है। हालांकि, बाजार से कैमिकल वाली खाद खरीदना कई बार महंगा भी साबित हो सकता है। ऐसे में आप 5 फ्री की चीजों से घर पर ही लिक्विड खाद बना सकते हैं। आइए जानें, पौधों के लिए फ्री लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? 
Guest Author
Editorial
Updated:- 2025-10-22, 12:30 IST

What is The Best Homemade Organic Fertilizer: होम गार्डनिंग जितनी आसान लगती है, उतनी होती नहीं। लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि गार्डनिंग तो फ्री में ही हो जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। गार्डनिंग के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। प्लांट्स खरीदने से लेकर उनकी देखभाल के लिए फर्टिलाइजर तक हर चीज खरीदनी पड़ती है। 

पौधों को ग्रोथ के लिए खाद की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बाजार से ढेर सारे पैसे खर्च करके कैमिकल वाले फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप चाहें, तो फ्री में ही घर पर 5 तरह के लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। गार्डनिग एक्टपर्ट ने इन लिक्विड फर्टिलाइजर को बनाने का तरीका भी बताया है। इन्हें पौधों के लिए वरदान माना जाता है। आइए जानें, पौधों के लिए फ्री की खाद कैसे बनाएं?

यह भी देखें- हर मौसम बगीचे में खिलेंगे फूल,बस लगाएं ये प्लांट

लहसुन का लिक्विड फर्टिलाइजर

Garlic Liquid Fertilizer

अगर आप पौधों पर कीड़े लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन वाला लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करना चाहिए। इसके लिए लहसुन के छिलकों को पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को पौधों पर स्प्रे करें। इससे आपको कीटों से राहत मिलेगी। 

केले के छिलके का पानी

केले के छिलकों में फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इससे पौधों में अच्छी ग्रोथ होती है। इसके पानी को पौधे में डालने से फल और फूल दोनों की पैदावार में बढ़ोतरी होती है। छिलकों को रातभर पानी में छोड़ दें। सुबह छानकर पौधों में डालें। इसे आप 2 हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं।

एलोवेरा का पानी

Aloe vera water

एलोवेरा में प्राकृतिक रूटिंग हार्मोन होते हैं, जो पौधे की जड़ों को मजबूत करते हैं। इसे आप हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पौधे की ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है। 

चायपत्ती वाली खाद

इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती भी आपके पौधों के लिए वरदान साबित हो सकती है। इसमें नाइट्रोजन होता है, जो पौधों के लिए फायदेमंद है। इससे पौधों की ओवरऑल हेल्थ बेहतर रहती है। इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह छानकर पौधों में डालें। इसे हफ्ते में 1 बार यूज करें। 

सोयाबीन का पानी

soybean water

सोयाबीन से बना लिक्विड फर्टिलाइजर मिट्टी की उर्वरता और बनावट में सुधार करता है। इससे पौधे की जड़ें भी मजबूत होती हैं। इसके लिए आपको सोयाबीन के दानों को रातभर भिगोना है। सुबह इसका पानी छानकर पौधों में डालें। 

यह भी देखें- सिर्फ 10 रुपए में फूलों से महक जाएगा आपका गार्डन, पानी के साथ डालें ये एक चीज़

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।