Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

गुड़हल के पौधे में क्यों नहीं खिल रहे फूल? जानें 5 बड़े कारण और उपाय

गुड़हल के पौधे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत कम देखभाल में भी अच्छे से पनप जाता है। इसलिए, लोग इसका सही से ध्यान नहीं रखते। ऐसे में कुछ गलतियों की वजह से पौधे में फूल आना बंद हो जाते हैं।
Updated:- 2025-10-30, 14:07 IST
why my hibiscus plant not blooming flower know reason and solution

गुड़हल का पौधा, एक ऐसा पौधा है जो न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि शुभ भी माना जाता है। घर के आंगन या छत पर अगर इसे लगाती हैं और अच्छे से ख्याल रखती हैं, तो आपके छत की शोभा बढ़ा देगा। इसका कारण यह है कि इसके फूल आकार में बड़े होते हैं, जो वातावरण को हरा-भरा और खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि, अक्सर लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि गुड़हल का पौधा आकार में बड़ा होता जा रहा है, लेकिन इसमें फूल नहीं खिल रहा। अगर आपके गार्डन में लगे पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुड़हल के पौधे में फूल न आने और इसका क्या कारण है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गुड़हल के पौधे में क्यों नहीं खिल रहे फूल?

धूप की कमी - फूल न खिलने का सबसे बड़ा कारण धूप होता है। फूल वाले पौधों को धूप की जरूरत होती है। बिना धूप के फूल नहीं खिल पाते। इसलिए, अगर पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो 4 से 6 घंटे की धूप पौधे को धूप में रखें। अगर अगर पौधा छांव या इनडोर जगह पर रखा हुआ है, तो फूल मिलने में दिक्कत होती है।

why my hibiscus plant not blooming flower know reason and solution

पानी की मात्रा

फूल न खिलने का एक कारण पानी की कमी या पानी जरूरत से ज्यादा देना भी हो सकता है। अगर पौधे में पानी की कमी है और मिट्टी सुखी है, तो पौधा फूल नहीं बना पाता। इसके साथ ही, पानी बहुत ज्यादा देने पर भी फूल खिलने में दिक्कत होती है। इससे जड़े अंदर से खराब होने लगती है, जिसकी वजह से फूल नहीं खिल पाते।

खाद की कमी

कई लोग फूल लाने के लिए पौधे को बहुत से ज्यादा खाद देने लगते हैं। ज्यादा खाद देने से केवल पत्तियां बढ़ेगी, फूल नहीं। नाइट्रोजन वाले खाद से ऐसा होता है। फूलों को लाने के लिए फॉस्फोरस और पोटैशियम वाली खाद की जरूरत होती है। आप महीने में 1 से 2 बार खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं।

why my hibiscus plant not blooming flower know reason and solutions

गलत मिट्टी का चुनाव

अगर पौधा कई सालों पुराना है और आपने इसकी मिट्टी नहीं बदली है, तो हो सकता है कि फूल न आने का कारण हो। अगर  फूल वाले पौधे को लंबा समय हो गया है, तो आप किनारे की मिट्टी बदल सकती हैं। आप ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें, तो जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। अगर मिट्टी पानी जमा करने वाली होगी, तो पौधे की जड़ें सांस नहीं ले पातीं। इससे पौधे में फूल नहीं खिलता।

इसे भी पढ़ें- Hibiscus Plant Care: इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो खराब हो सकता है गमले में लगा गुड़हल का पौधा, सर्दियों में इस तरह रखें ख्याल

why my hibiscus plant not blooming flower know reason and solution2

कीड़े या फफूंद का अटैक

गुड़हल के पौधे में चीटियां या पत्तियों पर सफेद कीड़े जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में पौधे को नुकसान पहुंचता है और यह नई कली नहीं बना पाता। आपको समय-समय कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। इससे पौधे को कोई बीमारी नहीं लगती। यह पौधे का ख्याल रखने का सही तरीका है।

ये भी पढ़ें: Gardening Tips: गुड़हल के पौधे में लग जाएं सफ़ेद कीड़े तो ये 3 ट्रिक्स आएंगे काम 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।