Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

बुर्का, अबाया और हिजाब: एक जैसे दिखने वाले ये लिबाज एक दूसरे से कितने अलग हैं?

इस्लाम में महिलाओं के लिए एक परंपरागत परिधान पहनने की बहुत ही पुरानी परंपरा है। इसके कई प्रकार हैं, जैसे अबाया, बुर्का और हिजाब। अक्सर लोग इन तीनों पोषाकों को एक ही समझने की गलती करते हैं। आइए जानते हैं, इन तीनों में क्या अंतर है।
Updated:- 2025-04-04, 17:16 IST
image

इस्लाम एक बहुत ही खूबसूरत धर्म है, इसमें महिलाओं को खास दर्जा दिया गया है। इस्लाम के मानने वाले ऐसा मानते हैं, कि महिलाएं ढकी हुई खूबसूरत लगती हैं। इसके लिए इस्लाम में महिलाओं के लिए एक परंपरागत परिधान पहनने की एक परंपरा है,जो बरसों पुरानी है। मुस्लिम महिलाएं सिर से लेकर शरीर को ढकने के लिए कई तरह के पोषाक पहनती हैं। जैसे, अबाया, बुर्का, हिजाब। हालांकि अक्सर लोग इन तीनों ही चीजों को एक ही समझने की गलती कर बैठते हैं। वास्तव में, इन तीनों में काफी अंतर होता है। आइए जानते हैं इन तीनों परिधानों के बीच में क्या अंतर है।

अबाया, बुर्का और हिजाब में क्या फर्क है?

hijab

हिजाब

हिजाब तो काफी वक्त से पहना जा रहा है, लेकिन इसको लेकर लोगों के बीच जागरूकता तब बढ़ी जब कर्नाटक में हिजाब विवाद हुआ। बता दें कि हिजाब एक तरह का स्कार्फ होता है, जिसे सिर और गर्दन ढकने के लिए पनहा जाता है, इससे बाल छिप जाता है, लेकिन फेस दिखाई देता है। अक्सर लोग हिजाब को नकाब समझने की गलती करते हैं। यह इस्लामिक पहनावे का हिस्सा है, लेकिन इसे अपनी पसंद पर कोई भी महिला पहनती है। इसे आमतौर पर मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और यूरोप की मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं।

अबाया

abaya

अबाया एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है-लंबा, ढीला ढाला वस्त्र। यह मुख्य रूप से खाड़ी देशों में पहना जाता है, हालांकि अब हर जगह पहना जाने लगा है। अबाया कंधों से लेकर पैरों तक की लंबाई वाला होता है। यह ढीला गाउन जैसा होता है, जिसे पहनने के बाद लोग स्कार्फ से सिर को ढकते हैं।

यह भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें: ईशा अंबानी से रोशनी नादर तक, ये हैं भारतीय अरबपतियों की बेटियां जो बनीं बिजनेस वर्ल्ड की 'बॉस लेडीज'

बुर्का

burqa

बुर्का सबसे पुराना और संपूर्ण इस्लामी परिधान है, जो सिर से पांव तक पूरी तरह से आपको कलर करता है। इसके साथ नोज पीस और अलग सा कपड़ा होता है, जो सिर पर बांधा जाता है और आंखों के पास बांधा जाता है। इसमें आंखों के पास जालीदार कपड़े का इस्तेमाल होता है,ताकि महिलाएं बाहर देख सकें। बुर्के में बाहर वाला व्यक्ति आपको नहीं देख सकता है। इसे नकाब के नाम से भी जाना जाता है।

कौन हैं रोशनी नादर? दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनकर रचा इतिहास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।