कौन हैं रोशनी नादर? दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनकर रचा इतिहास

हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट हाल ही में जारी की गई है और भारत 284 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। हुरन ग्लोबल लिस्ट में भारत के बाद यूके, जर्मनी और स्विटजरलैंड हैं। इस लिस्ट में एलन मस्क ने पांच साल में चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर अपनी जगह बनाई है। लेकिन, यहां हम एलन मस्क के बारे में नहीं, बल्कि उस भारतीय महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। यह महिला और कोई नहीं, बल्कि HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा हैं।
रोशनी नादर मल्होत्रा ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिलाओं में अपनी जगह बनाई है। रोशनी, इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, रोशनी नादर 3.5 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर और दुनिया की पांचवी सबसे अमीर महिला हैं। इस लिस्ट के सामने आते ही हर किसी की दिलचस्पी रोशनी नादर के बारे में जानने में बन गई है। अगर आप भी HCL की चेयरपर्सन के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम पब्लिक डोमेन में मौजूद डिटेल्स लेकर आए हैं।
कौन हैं रोशनी नादर मल्होत्रा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोशनी नादर का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था और उनकी प्राइमरी एजुकेशन वसंत वैली स्कूल में हुई थी। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया था। रेडियो, टेलीविजन और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने के बाद रोशनी नादर ने Kellogg School of Management से MBA की डिग्री ली।
इसे भी पढ़ें: ईशा अंबानी से रोशनी नादर तक, ये हैं भारतीय अरबपतियों की बेटियां जो बनीं बिजनेस वर्ल्ड की 'बॉस लेडीज'
साल 2020 में मिली HCL की सत्ता
HCL ग्रुप के फाउंडर शिव नादर ने अपनी बेटी रोशनी नादर को 47 परसेंट हिस्सेदारी ट्रांसफर कर दी थी। जिसके बाद रोशनी नादर HCL की सबसे बड़ी शेयर होल्डर बन गई थीं। बता दें, शिव नादर ने साल 1976 में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर IT कंपनी HCL की शुरुआत एक गैरज से की थी। वहीं, रोशनी नादर ने HCL की चेयरपर्सन बनने के बाद कंपनी को डिजिटल इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल एक्सपैंड किया है।
बिजनेसवुमेन ही नहीं, समाजसेवी भी हैं रोशनी नादर

रोशनी नादर एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी हिस्सेदारी निभा रही हैं। वह शिव नादर फाउंडेशन की प्रमुख हैं। उनका फाउंडेशन शिक्षा और सामाजिक विकास में काम कर रहा है। इतना ही नहीं, रोशनी ने अपनी मां किरण नादर से इंस्पायर होकर आर्ट्स सेक्टर में भी अपना योगदान दिया है और उन्होंने किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट स्थापित किया है।
कौन हैं रोशनी नादर के पति?
HCL की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा के पति का नाम शिखर मल्होत्रा है। रोशनी और शिखर की शादी साल 2009 में हुई थी। वह HCL हेल्थकेयर के CEO और वाइस चेयरमैन हैं। इतना ही नहीं, शिखर मल्होत्रा HCL कॉरपोरेशन के डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर भी हैं। बिजनेसमैन होने के साथ-साथ शिखर मल्होत्रा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार भी हैं।
इसे भी पढ़ें: घर बैठे महिलाओं के लिए बिजनेस करने का शानतार तरीका, कम बजट में होगी लाखों की कमाई
कौन हैं दुनिया की टॉप 5 सबसे अमीर महिलाएं?
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, दुनिया की सबसे अमीर महिला एलिस वाल्टन है, वह 75 साल की हैं और वॉलमार्ट, USA की उत्तराधिकारी हैं। दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स हैं और उनकी कंपनी का नाम L'Oreal है। तीसरी सबसे अमीर महिला जूलिया कोच है और उनकी कंपनी कोच इंडस्ट्रीज है। जैकलिन मार्स दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला हैं और वह मार्स कंपनी की मालकिन हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shiv Nadar Foundation Website, Roshni Nadar Linkedin and Herzindagi.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।