Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

कहीं आप भी तो नहीं रखती हैं किचन में झाड़ू? जानें इसके फल

रसोई में झाड़ू रखने से आपके साथ भी घट सकती हैं ये घटनाएं, जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2022-08-29, 16:54 IST
image

घर की साफ-सफाई के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है झाड़ू। वैसे आजकल कई इलेक्‍ट्रॉनिक क्लीनिंग मशीन और नॉन इलेक्ट्रॉनिक मशीनें आ गई हैं, जो घर की सफाई में प्रयोग में लाई जाती हैं, मगर इन सबके बावजूद झाड़ू का इस्तेमाल हर घर में होता है। 

झाड़ू को हिंदू धर्म में काफी महत्व भी दिया गया है, क्योंकि ऐसा कहा गया है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है उसी घर में देवी लक्ष्‍मी का वास होता है। मगर आजकल घरों में सामान इतना होता है कि उन्हें रखने के लिए स्थान कम पड़ जाता है। ऐसे में कई घरों में झाड़ू और पोछे के बाल्कि को लोग सिंक के नीचे रख देते हैं। 

आमतौर पर लोगों को यह पता भी नहीं होता है कि ऐसा करने से उन्‍हें क्‍या फल मिलेंगे। हमने इस बारे में भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की और जाना कि आखिर किचन में झाड़ू रखना अच्‍छे फल देता है या बुरा। 

इस पर पंडित जी कहते हैं, 'झाड़ू का स्थान किचन में  नहीं है। यदि आप ऐसा करती हैं, तो आपको दुखों और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।'

इसे जरूर पढ़ें- पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल

broom in kitchen vastu rules

क्यों होता है किचन में झाड़ू रखना अशुभ? 

वास्‍तु के हिसाब से घर में रसोई का स्थान दक्षिण पूर्व निर्धारित किया गया है। यह स्थान अगिन का होता है और दक्षिण पूर्व के अंत से ही शुरुआत होती है मंगल के प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्र की। इन दोनों के बीच का स्थान शुक्र का होता। पंडित जी कहते हैं, 'शुक्र ग्रह को महिलाओं से जोड़ा गया है। महिलाओं के जीवन में अच्छा होगा या बुरा यह शुक्र ग्रह ही तय करता है। ऐसे में रसोई में शुक्र के स्थान पर झाड़ू रखना महिलाओं को भारी पड़ सकता है। खासतौर पर जिस घर में ऐसा किया जाता है, उस घर में रहने वाली महिलाओं की सेहत ज्‍यादा अच्‍छी नहीं रहती है। '  

शुक्र के कमजोर होने पर क्या होता है? 

  • यदि आप शुक्र के स्थान को साफ नहीं रखती हैं और वहां साफ-सफाई करने वाला सामान आदि रखती हैं, तो शुक्र का नाराज होना तय है। इससे आपके जीवन में अलग-अलग प्रभाव भी पड़ते हैं- 
  • शुक्र देवी लक्ष्मी (माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय) का भी प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र के कमजोर होने से 8 में 3 लक्ष्‍मियां रुष्ट हो जाती हैं। पहली संतान लक्ष्मी, दूसरी गृहलक्ष्‍मी और तीसरी ऐश्वर्य लक्ष्‍मी। 
  • इससे न केवल घर की महिलाओं की तबियत खराब रहती है, बल्कि पति-पत्‍नी के मध्य क्‍लेश भी रहता है। 
  • शुक्र के कमजोर होने पर जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से भी वंचित रह जाते हैं। 
  • घर में यदि किसी कन्या का विवाह होना है, तो शुक्र कमजोर होने से उसके विवाह में बाधा आती है। 
  • यदि किसी महिला की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो जाए, तो उसके रूप सौंदर्य पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें- खुल सकता है बंद किस्‍मत का ताला, अपनाएं ये उपाय

broom astrology

किचन में झाड़ू रखने के अशुभ फल 

  • यदि आप किचन में झाड़ू रखती हैं, तो इससे किचन में हमेशा अन्‍न की कमी बनी रहती है। 
  • किचन में झाड़ू रखने से आपके जीवन से वैभव भी दूर हो जाएगा और घर में धन की कमी हो जाएगी। 
  • झाड़ू को सही दिशा में नहीं रखने में सेहत और धन की हानि भी होती है। 

 

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।