Dhanteras Pr Jhadu Ke Upay: धनतेरस पर करें झाड़ू के ये उपाय, घर में हमेशा बना रहेगा धन-वैभव और सौभाग्य

धनतेरस का पावन पर्व दीपावली के 5 दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन भगवान धनवंतरि और कुबेर देव को समर्पित होता है। इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है जिसमें सोना-चांदी, बर्तन और धनिया खरीदने की परंपरा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदना भी उतना ही मंगलकारी होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर करके सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को अंदर लाती है। वहीं, दूसरी ओर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू से जुड़े कुछ खास उपाय करने से साल भर आपके घर में धन और सौभाग्य बना रहता है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
धनतेरस पर झाडू के अचूक उपाय
धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन झाड़ू खरीदते समय ध्यान रखें कि आप विषम संख्या में नहीं, बल्कि सम संख्या जैसे 2, 4, 6 या 8 की गिनती में झाड़ू खरीदें। माना जाता है कि जोड़े में झाड़ू घर में लाने से मां लक्ष्मी की कृपा दोगुनी होती है और घर में बरकत बनी रहती है। धनतेरस पर खरीदी गई नई झाड़ू को घर लाकर तुरंत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस झाड़ू को पहले अपने पूजा स्थान या मंदिर के पास रखें। धनतेरस की रात जब आप भगवान धनवंतरि और कुबेर देव की पूजा करें तो इस नई झाड़ू को भी उनका आशीर्वाद मानते हुए समर्पित करें। आप इस नई झाड़ू पर एक सफेद धागा या मौली बांध सकते हैं। इससे लक्ष्मी जी का वास उस झाड़ू में बना रहता है। भगवान धनवंतरि उस झाड़ू के माध्यम से घर से बीमारियां दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनवंतरी भगवान या कुबेर देव, धनतेरस पर किसकी पूजा होती है?
धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू को दिवाली के दिन साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल करना शुभ होता है। इसके अलावा, धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करना महापुण्य माना जाता है। इस दिन आप नई झाड़ू खरीदकर किसी मंदिर में दान कर सकते हैं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भी दान दे सकते हैं। मान्यता है कि झाड़ू दान करने से घर की अनावश्यक खर्चों में कमी आती है।

ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। यह उपाय मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। याद रखें, धनतेरस के दिन झाड़ू घर लेकर आने के बाद उसके पास सबसे पहले कपूर जलाएं और फिर उसे लाल कपड़े में लपेटकर रखें। इस उपाय को करने से धन दोष दूर होगा और धन में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- धनतेरस के दिन कितने दीये जलाने चाहिए?
- धनतेरस के दिन 13 दीये जलाने चाहिए।
- धनतेरस के दिन के-क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
- धनतेरस के दिन सोना, चांदी, झाड़ू, बर्तन और नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।