बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आते हैं। दोनों आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं। वही नवंबर 2022 को वो एक प्यारी सी बेटी देवी के माता-पिता बने थे। बिपाशा अपनी बेटी देवी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया करती है।
3 महीने की हुई बिपाशा की बेटी
बीते दिन बिपाशा बसु की बेटी देवी 3 महीने की हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बेटी देवी 3 महीने की हो चुकी है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें भी साक्षा की है। तस्वीरों में बिपाशा ने अपनी बेटी के चेहरे को रिवील नहीं किया है।
कपल ने बेटी की तस्वीरें की शेयर
View this post on Instagram
तस्वीर में कपल काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे थे। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं वहीं करण लाइट ब्लू कलर की शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनकी लाडली बेटी ने पेस्टल ग्रीन और व्हाइट फ्रॉक में काफी प्यारी लग रही हैं। तस्वीर को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं की कपल बच्चे के साथ कितना ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बिपाशा बसु से जुड़ी ये कॉन्ट्रोवर्सीज बनीं चर्चा का विषय
बिपाशा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करती रहती हैं
View this post on Instagram
यह पहली बार नही है लेकिन पहले भी बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक देवी के फेस को रिवील नही किया है। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट में है, जिसमें बिपाशा एक कुर्सी पर बैठे हुए अपनी बेटी देवी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों साथ में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- बिपाशा के साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, एक गलती ने दोनों की राहें कर दी अलग
कैप्शन है खास
इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा बुस ने कैप्शन में लिखा है कि- देवी 3 महीने की हो गई है। इतनी जल्दी उन्हें पता भी नही समय कब निकल गया उसके साथ हर पल काफी खास रहा था। हमारे लिए सबसे अच्छे दिन यही रहे हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों