Wed Sep 16, 2026 | Updated 02:54 AM IST

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बनने वाले हैं मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Bipasha Basu Announce Pregnancy: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।   
Updated:- 2022-08-16, 16:27 IST
image

Bipasha Basu Announce Pregnancy: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 2016 में शादी की थी। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। लेकिन अब सब कुछ साफ हो चुका है।

बिपाशा बसु ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। आप भी देखिए कपल की खूबसूरत फोटोज और जानें बिपाशा ने इस खुशबरी के बारे में क्या कहा। 

बिपाशा बसु ने शेयर की फोटोज

फैंस लंबे समय से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब खुशी की घड़ी आ चुकी है। कपल ने प्रेग्नेंसी न्यूज अनाउंस कर दी है। फोटोज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं कपल ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है। बेबी बंप वाली फोटो को फैंस और फ्रेंड्स लगातार शेयर कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः जानिए इन सेलिब्रिटीज ने कितनी बार रचाई है शादी

बिपाशा ने कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

  • बिपाशा ने लिखा "एक नया समय, एक नया चरण और एक नई रोशनी हमारे जीवन में एक अनूठी छाया जोड़ती है। यह हमें पहले की तुलना में थोड़ा और संपूर्ण बना रहा है। हम पहले एक दूसरे को व्यक्तिगत रूप से जानते थे, फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और जब से हम दो ही थे।
  • सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है जो कि थोड़ा अनफेयर है। बहुत जल्द हम दोनों तीन हो जाएंगे। बिपाशा ने आगे लिखा हमारे प्यार से बनी रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे उल्लास में शामिल होगा। 

इसे भी पढ़ेंः  एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले प्रोफेशनल डांसर रह चुके हैं ये सितारे

किया फैंस का शुक्रिया 

फैंस का धन्यवाद करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा कि बिना शर्त के प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप हमेशा हमारे जीवन का हिस्सा रहेंगे। कपल के साथ-साथ फैंस भी इस खबर को सुन बहुत एक्साइटेड हैं। लगातार बॉलीवुड सेलेब्स भी बिपाशा और करण को बधाई दे रहे हैं। 

आलिया भट्ट के बाद अब बिपाशा बसु ने भी खुशखबरी दे फैंस को खुश कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में शादी की थी। आपको दोनों की प्रेग्नेंसी न्यूज सुनकर कैसा लगा?  यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: bipashabasu/Instagram

 

 


 

 


 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।