
भोगी पोंगल के दिन रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। 13 जनवरी 2025 सोमवार, यानी आज भोगी पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व का खास रिश्ता किसानों से जुड़ा होता है। इस शुभ दिन पर भगवान इंद्र और भगवान वरुण की पूजा की जाती है। वे चाहते हैं कि बारिश समय पर हो और फसलें अच्छी हों। इसलिए वह भगवान को प्रस्नन करने के लिए घर के बाहर और आंगन में रंगोली बनाते हैं।
अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बस कुछ टिप्स को फॉलो करके आप सुंदर रंगोली बना पाएंगे। इस दिन आपको ऐसे रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए, जो कृषि और सूर्य देवता को समर्पित हो। दरअसल, कृषि के लिए सूर्य देवता का अहम योगदान होती है, इसलिए इस दिन इससे जुड़ी रंगोली डिजाइन बनाना शुभ होता है।

सूर्य देवता को अन्न धन का दाता मानकर लोग उन्हे खुश करने के लिए रंगोली बनाते हैं। वैसे तो पूरे देश में इस पर्व को लोग अलग-अलग नाम से जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग है जिन्हें यह पता होता है कि पोंगल का पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व को हर दिन एक अलग नाम से भी जाना जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भोगी पोंगल से जुड़े कुछ रंगोली डिजाइन बताएंगे जिसे पोंगल के पहले दिन बनाना शुभ होता है। अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो भी आप इन तरीकों से रंगोली डिजाइन को आसानी से बना लेंगे।

पोंगल के पहले दिन आपको मटके के आकार के रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए। इस तरह के रंगोली डिजाइन से सूर्य देवता और इंद्र भगवान खुश होते हैं। आप मटके में अनाज जैसे चावल या गेहूं का डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप कुछ आसान करना चाहती हैं, तो मटके की रंगोली डिजाइन बनाकर ऊपर गेहूं या चावल के दाने रख सकती हैं। इस तरह लगेगी कि मटके में अनाज रखा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs for Mattu Pongal 2024: मट्टू पोंगल पर 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

क्योंकि यह पर्व सूर्य देवता को समर्पित होता है। इसलिए आप रंगोली का यह डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाना सबसे आसान होता है और इसे बनाने में मात्र 10 मिनट लेगेंगे। साथ ही, इसमें आपको ज्यादा कलर की भी जरूरत नहीं होगी। आप इसे बनाने के लिए थाली का इस्तेमाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, आप चाहे तो, सूर्य देवता के आस-पास पेड़ का डिजाइन भी बना सकते हैं।

इस डिजाइन के साथ आप आसमान बादलों का डिजाइन भी बना सकते हैं। सफेद रंग से बादलों की आकृति बना सकते हैं। साथ ही मटके के डिजाइन के साइड में आप सरसों या गेहूं का डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs: पोंगल पर घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

क्योंकि इस पर्व में पतंग उड़ाना शुभ माना जाता है, इसलिए आप भी रंगोली डिजाइन में इसे बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप बड़ी स्केल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो आसमान सूर्य देवता के साथ बादलों का डिजाइन भी बना सकते हैं। इस तरह का रंगोली डिजाइन हर किसी को पसंद आएगा। (5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta, Youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।