herzindagi
easy mehndi designs

10 Minutes Mehndi Designs: तुलसी विवाह पर केवल 10 मिनट में हाथों पर लगाएं गोल टिक्‍की मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइंस, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

तुलसी विवाह 2025 पर सजाएं अपने हाथ इन आसान और खूबसूरत गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइंस से। केवल 10 मिनट में लगने वाली ये मेहंदी आपके पारंपरिक लुक में चार-चांद लगा देंगी। जानें मंडला आर्ट, जालवर्क और सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी के बेहतरीन डिजाइन आइडियाज।
Editorial
Updated:- 2025-11-01, 08:59 IST

Tulsi Vivah का पर्व हिंदू परिवारों में बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया जाता है और घर का माहौल किसी वास्तविक शादी की तरह आनंदमय हो जाता है। ऐसे में यह दिन महिलाओं के लिए सजने-संवरने का एक खास अवसर भी होता है। कई महिलाएं इस मौके पर अपने हाथों में सुंदर मेहंदी रचाती हैं। अगर आप भी इस दिन के लिए तैयार हो रही हैं, तो हम आपको कुछ बेहद आसान और आकर्षक गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें केवल 10 मिनट में लगाया जा सकता है और जो सूखने के बाद बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

तुलसी विवाह पर 10 मिनट में लगने वाली मेहंदी डिजाइंस

तुलसी विवाह पर महिलाएं अपने श्रृंगार में चार-चांद लगाने के लिए मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रही हैं और सुंदर एवं सरल डिजाइंस तलाश रही हैं, तो गोल टिक्‍की मेहंदी की ये डिजाइंस आपके हाथों पर मात्र 10 मिनट में ही लग जाएंगी-

new gol tikki mehndi designs

गोल टिक्‍की के साथ मंडला आर्ट वाली मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए हथेली के बीच में एक बड़ी सी गोल टिक्‍की बनाएं। इसकी गोलाई में महीन डिजाइंस बनाएं और उन्‍हें भी गोल टिक्‍की से सजाएं। अगर आपको मेहंदी डिजाइन को घन अंदाज देना है, तो आप मंडला आर्ट के साथ प्रयोग कर सकती हैं और उसे थोड़ा बना बनाकर बीच-बीच में गोल टिक्‍की बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Gol Tikki Mehndi Ki Designs:शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी, देखें बेमिसाल डिजाइंस

gol tikki mehndi for ladies

जालवर्क और गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आपको हथेली के बीच में बड़ी सी गोल टिक्‍की बनानी चाहिए और फिर पूरे हाथ में गोल टिक्‍की बनाकर उन्‍हें एक-दूसरे से जोड़ना चाहिए। इससे खूबसूरत जाल बन जाता है और मेहंदी डिजाइन दिखने में बहुत अच्‍छी लगती है। आपके हाथ अगर लंबे हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगेगी।

gol tikki jaal mehndi designs

गोल टिक्‍की और छींट मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन को थोड़ा मॉर्डनाइज करने के लिए आप हथेली के बीच में बड़ी सी गोल टिक्‍की बनाएं, गोलाई में रेखाएं खींचकर गोल टिक्‍की को कवर करें। फिर कोई हल्‍की-फुल्‍की डिजाइन बनाकर पूरे हाथों पर छोटी-छोटी बिंदियों की छींट दें। हाथों को खूबसूरत अंदाज देने के लिए आप उंगलियों की टिप को मेहंदी से भर सकती हैं। रचने के बाद आपके हाथ बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगते हैं।

gol tikki new mehndi designs

सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की सिंपल मेहंदी डिजाइन भी बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगती है। इस डिजाइन के लिए आपको हाथों में बड़ी सी गोल टिक्‍की बनानी है और गोलाई में इसे बारीक एवं महीन डिजाइन से कवर करना है। आप इसे थोड़ा और ट्रेडिशनल अंदाज देने के लिए उंगलियों पर आप महीन डिजाइंस बना सकती हैं।

Gol Tikki Mehndi Designs for women

गोल टिक्‍की चक्र मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की के साथ चक्र मेहंदी डिजाइन बनाकर भी आप एक अच्‍छी मेहंदी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आप छोटी-सी गोल टिक्‍की बनाएं और गोलाई में चक्र बनाकर मेहंदी को फैलाएं। आप उंगलियों में भी केरी डिजाइन बनाकर मेहंदी को खूबसूरत बना सकती हैं ।

इसे जरूर पढ़ें- झटपट लगाएं गोल टिक्‍की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

gol tikki easy mehndi designs

ऊपर दिखाई गईं लगभग सभी मेहंदी डिजाइंस 10 मिनट में ही लग जाएंगी। तुलसी विवाह के दिन आप इन‍ डिजाइंस को हाथों पर लगाकर अपने ट्रेडिशल लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइंस अगर आपको अच्‍छी लगी हों, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

(मेहंदी की इमेजेस नागपुर की प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्‍ट प्रणाली के इंस्‍टाग्राम पेज https://www.instagram.com/mehendi_by_pranali/ से ली गई हैं । )

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।