दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) में पोंगल के नाम से जाना जाने वाला यह पर्व चार दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।
इस त्योहार में अलग-अलग दिन अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। हर दिन का इसमें खास महत्व है। इसमें मट्टू पोंगल तीसरे दिन मनाया जाता है। मट्टू पोंगल वाले दिन रंगोली में गाय, बैल और खेती करते किसान की रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इस दिन रंगोली का डिजाइन कृषि से जुड़ा हुआ ही होना चाहिए।
अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं है, तो मटके में पकते हुए भोजन का डिजाइन या हरे-भरे खेत की रंगोली बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आसान रंगोली डिजाइन बनाने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
मट्टू पोंगल पर इस तरह बनाएं यह रंगोली डिजाइन (Rangoli Designs for Mattu Pongal 2024)

अगर आप रंगोली बनाने में माहिर नहीं है तो परेशान न हो। कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपनी रंगोली में गाय का चित्र बना सकती हैं। रंग भरने के लिए आप एक बोतल का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे रंग फैलेगा नहीं। इसके सिवा डिजाइन बनाने के लिए आप चॉक या पेंसिल का इस्तेमाल करें। (5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)
क्योंकि इसकी मदद से आप जमीन पर पहले ही डिजाइन बना देंगी, तो आपको बस रंग भरना ही रहेगा। मटके की गोल आकृति बनाने के लिए आप थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोशिश करें कि गाय को पूरी रंग से न भरे। इससे गाय की आकृति जमीन पर पहचानना आसान होगा। अगर आपकी रंगोली अच्छी नहीं भी बनेगी, तो भी इसका डिजाइन समझ आएगा।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs: पोंगल पर घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस
इस तरह बनाएं गाय और बैल का डिजाइन
अगर आप रंगोली डिजाइन बनाने में माहिर नहीं है, तो छोटी आकार कर रंगोली का ही चुनाव करें। सबसे पहले थाली की मदद से गोल आकृति बनाएं। इसके बाद आप रंग इसमें चॉक की मदद से बैल का डिजाइन बनाएं। इस तरह किसी भी तरह का रंगोली डिजाइन बनाना आसान हो जाएगी। (इस तरह बनाएं Kolam Rangoli Design)
रंगोली के साइड में फूलों का डिजाइन बनाने की बजाय आप इसके चारों तरफ दीपक भी जला सकती हैं। गाय या बैल का डिजाइन बनाने के लिए पहले आपको पेंसिल से पेपर पर प्रेक्टिस कर लेनी चाहिए। दो से तीन बार कोशिश करने के बाद आप डिजाइन आसानी से बना लेंगे।
इसे भी पढ़ें- Pongal Kab Hai 2024: कब मनाया जाएगा पोंगल, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
मटके पर बनाएं पेड़ का डिजाइन
अगर आप गाय का डिजाइन नहीं बना पा रही हैं, तो आप मटके के ऊपर पेड़ का डिजाइन बना सकती हैं। क्योंकि मट्टू पोंगल के दिन कृषि से जुड़ा रंगोली डिजाइन बनाया जाता है। इसलिए रंगोली में दिखाया गया पेड़ कृषि का प्रतीक माना जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों