50th Wedding Anniversary Quotes In Hindi: शादी की 50वीं सालगिरह पर भेजें ये प्यार भरी शुभकामनाएं और बधाई संदेश

50th Wedding Anniversary Message: शादी का दिन हर व्यक्ति के लिए बहुत खास होता है। नए जीवन की शुरुआत और जिंदगी का यह नया पड़ाव बेशक सभी के लिए खुशियों से भरा होता है। जिंदगी के सफर में जब हम अपने हमसफर के साथ आगे बढ़ते हैं, तो जिंदगी और खास लगने लगती है। ऐसे ही वक्त बीतते-बीतते शादी की पहली, दूसरी और 50वीं सालगिरह भी आ जाती है। शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट करना किसी माइलस्टोन से कम नहीं होता है। अगर आपके किसी करीबी की जिंदगी में यह खास दिन आने वाला है और उन्हें विश करना चाहते हैं, तो आप उन्हें ये मैसेज भेज सकते हैं।
अगर आप भी अपनों को शादी की 50वीं सालगिरह बधाई संदेश और शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भेजना चाहते हैं, तो कुछ चुनिंदा शायरी और मैसेज लेकर आए हैं।
50th वेडिंग एनिवर्सरी विशेज इन हिंदी (50th Wedding Anniversary Wishes In Hindi)
1. थामे एक-दूजे का हाथ,
बना रहे आपका साथ,
बधाई हो शादी की 50वीं वर्षगांठ !
2. सात फेरों में बंधा यह
प्यार का बंधन
जीवन भर यूं ही बंधा रहे।
शादी की 50वीं सालगिरह मुबारक प्रिय !
3. आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठे
यूंही एक होकर आप ये ज़िन्दगी बिताएं की
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे !
Happy 50th Wedding Anniversary !
4. जिंदगी की कुछ खास दुआएं ले लो हमसे
सालगिरह पर कुछ नजराने ले लो हमसे
भर दे रंग जो आपके जीवन के पलों में
आज वो प्यारी मुबारकबाद ले लो हमसे !
Happy 50th Wedding Anniversary !
5. विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे
प्रार्थना है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे
शादी की 50वीं सालगिरह की शुभकामनाएं !
50th वेडिंग एनिवर्सरी कोट्स इन हिंदी (50th Wedding Anniversary Quotes In Hindi)
6. आपके रिश्ते की किताब में
आज एक और पन्ना जुड़ गया
हर पन्ना बस खुशियों और
प्यार की नई कहानी लिखता रहे !
बधाई हो शादी की 50वीं वर्षगांठ !
इसे भी पढ़ें: Congratulation Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को आप भी दीजिए बधाई और शुभकामनाएं
7. खुशियों की बगिया हमेशा हरी रहे
ये जोड़ी हमेशा एक दूसरे के करीब रहे
सौ सालों तक मिले दोनों को एक दूसरे का प्यार
यही कामना हम करते हैं हजार बार !
Happy 50th Wedding Anniversary !
8. आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठे
यूंही एक होकर आप ये ज़िन्दगी बिताएं की
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे !
शादी की 50वीं सालगिरह की बधाई !
9. जैसे फूल में खुशबू और सितारों में चमक है
वैसे ही आपकी जोड़ी में प्यार और
विश्वास की मिठास बनी रहे !
बधाई हो शादी की 50वीं वर्षगांठ !
50th वेडिंग एनिवर्सरी मैसेज इन हिंदी (50th Wedding Anniversary Message In Hindi)
10. हर जन्म में आपको एक दूसरे का साथ हो
ऐसा आपका भाग्य हो
हर रास्ते पर एक दूसरे का हाथ हो
आप दोनों में इतना ज्यादा अनुराग हो !
Happy 50th Wedding Anniversary !
11. सात फेरों से बंधा यह प्यार का बंधन
जीवन भर यूं ही बंधा रहे
किसी की नजर ना लगे आपके प्यार को
और आप यूं ही हर साल सालगिरह मनाते रहें !
शादी की 50वीं सालगिरह की बधाई !
12. ईश्वर करे ऐसे ही आती रहे आपकी वर्ष गांठ
आपका रिश्ता प्यार का छुए नया आकाश
आगामी जीवन भी रहे सुखमय
घर में हो खुशियों का सदा वास !
Happy 50th Wedding Anniversary !
इसे भी पढ़ें: Khushi Quotes In Hindi: इस खूबसूरत मैसेज और कोट्स के माध्यम से आप भी अपनों के साथ खुशी जाहिर करें
13. प्रेम का बंधन यूं ही बना रहे
साथी का विश्वास बना रहे
हर डगर हर सफर पर
आप दोनों जीवन भर साथ रहो !
Happy 50th Wedding Anniversary !
14. जब तक सूरज चांद रहेगा
तब तक आपके जीवन में
खुशियों का अंबार रहेगा !
बधाई हो शादी की 50वीं वर्षगांठ !
15. जिंदगी के सफर में यूं ही बना रहे आप दोनों का साथ
थामे रहें आप एक-दूसरे का हाथ
आपकी जिंदगी में हमेशा रहे खुशियों की बरसात
मुबारक को आपको शादी की 50वीं वर्षगांठ !
16. विश्वास का ये बंधन है,
प्यार से है आपने इसे सजाया।
एक-दूसरे को समझते हुए,
जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाया।
आपको शादी की 50वीं सालगिरह की बधाई
17 . जीवन की डगर में यूं ही बना रहे साथ
पकड़े आप एक-दूसरे का हाथ
जीवन में हो ॉ खुशियों की बरसात
मुबारक को आपको शादी की 50वीं वर्षगांठ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।