herzindagi
kolam designs with dots

Kolam Rangoli Design For Diwali 2023: रंगोली में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो ट्राई करें ये साउथ इंडियन डिजाइन

Kolam Rangoli Design For Diwali 2023: हिंदू धर्म में रंगोली का विशेष महत्व बताया गया है, दिवाली और एकादशी जैसे शुभ अवसरों पर घर में रंगोली बनाई जाती है। आज के इस लेख में हम आपको साउथ इंडियन रंगोली डिजाइन बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-11, 18:42 IST

त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में घरों की सजावट तो शुरू हो ही गई है। पेंटिंग और रिनोवेटिंग के अलावा घरों में लाइटिंग और रंगोली सजावट के अहम भाग हैं। सजावट के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही घर के मेन गेट और आंगन को सजाने के लिए रंगोली डिजाइन भी बनाते हैं। बहुत से लोगों को रंगोली बनाने नहीं आती है, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको साउथ इंडियन और कोलम के कुछ बेहतरीन और सिंपल डिजाइन बताने वाले हैं। इन डिजाइनों को आप कलर, आटा और चावल आटा के पेस्ट से भी बना सकते हैं। साउथ इंडियन रंगोली डिजाइन की खास बात ही यही है कि इसे आप बिना रंगोली के भी खूबसूरती से बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए बनाते हैं, कुछ खास कोलम डिजाइन।

स्टार रंगोली डिजाइन

easy south indian rangoli designs

यह रंगोली डिजाइन बनाने में बहुत सरल है। बीच में फूल बनाने के बाद स्टार बनाकर इस रंगोली को बनाया गया है। रंगोली को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए गुलाब का फूल भी बनाया गया है। इस रंगोली को रंगने के लिए पर्पल, गुलाबी और हरे रंग का उपयोग किया गया है। आप अपने पसंद के अनुसार रंग भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : फूलों से बनाना चाहते हैं रंगोली, तो इन खूबसूरत डिजाइन्स को करें एक्सप्लोर 

मुरली वाली डिजाइन

south indian rangoli designs with dots

यह डिजाइन बनाने में बहुत सरल है। इसे बनाने के लिए आप पहले डॉट बना लें फिर उसे जोड़ कर डिजाइन को पूरा करें। त्योहारों के इस सीजन में आप इस डिजाइन को गोवर्धन पूजाके लिए बना सकते हैं।

गोल फूल रंगोली डिजाइन

south indian rangoli with rice flour

इस रंगोली को आप सिर्फ चावल के आटे से ही तैयार कर सकते हैं। दरदरे चावल के आटे से ही गोल फूल डिजाइन को बनाएं। इस डिजाइन को आप आंगन में बीच में बना सकते हैं, चाहें तो आप इसमें दूसरे रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

स्टार रंगोली डिजाइन

how to make wet rice flour rangoli

इस रंगोली को आप चावल आटा के घोल या फिर रंगोली दोनों से ही बना सकते हैं। यह रंगोली (रंगोली का महत्व ) बनने के बाद बहुत सुंदर लगेगी। डिजाइन को देखकर ही बनाएं नहीं तो स्टार के लाइन को जोड़ते वक्त आप भटक सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Diwali Corner Rangoli Designs: दिवाली पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन, घर का हर कोना लगेगा खूबसूरत

कलश रंगोली डिजाइन

south indian rangoli designs simple,

दीपावली के दिन इस डिजाइन को बना सकते हैं। इसमें कलश के साथ साथ दीया भी बना हुआ है, जो इस रंगोली को पूरा कर रहा है।

गणेश जी वाली रंगोली

south indian rangoli borders

धनतेरस के दिन इस रंगोली को बनाना परफेक्ट है। आप इस डिजाइन को देखते हुए इस रंगोली को बना सकते हैं। गोल गोल चकली बनाने के लिए आप मच्छर मारने वाले कॉइल का उपयोग कर सकते हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।