Diya Rangoli Designs for Dev Diwali: 5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

Dev Diwali Rangoli Designs: देव दिवाली का दिन हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन घर की सुबह-सुबह ही साफ-सफाई शुरू हो जाती है। देव दिवाली पर घर में रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें रंगोली बनाने में परेशानी होती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं देव दिवाली के लिए रंगोली डिजाइन के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन।
देव दिवाली के लिए रंगोली (Dev Diwali Rangoli Designs)

दिया रंगोली बनाने में अगर आपको किसी तरह की मुश्किल आती है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस एक दिया बनाना है और किसी और रंग से रंगोली में रंग करने हैं। इसके बाद आपको डॉट-डॉट ले जाते हुए रंगोली के ऊपर एक पैटर्न बनाना है। इस ट्रिक से आपकी रंगोली काफी अच्छी दिखेगी और बिना किसी परेशानी के बन भी जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः Dev Diwali 2023 Upay: देव दीपावली पर करें ये उपाय, नए साल में होगा भारी धन लाभ
देव दिवाली के लिए दिया रंगोली (Diya Rangoli for Dev Diwali)

आप चाहें तो सर्कल वाली दिया रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाते वक्त आपको एक सर्कल बनाना है और उसकी साइड में लेटर बनाते हुए छोटे-छोटे सर्कल बनाने हैं। अब रंगोली की एक तरफ दिया बना दें और सर्कल के साइड में छोटे-छोटे डॉट बना दें। रंगोली को और खास लुक देने के लिए बीच में दीपक भी रख सकते हैं। इस ट्रिक से आपकी रंगोली और घर, दोनों खिल उठेंगे।
देव दिवाली के लिए खूबसूरत रंगोली (Dev Diwali Beautiful Rangoli Idea)

अगर आप छोटी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए पर्फेक्ट है। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस 2 रंग के सर्कल बनाने होंगे। इसके बाद सर्कल के नीचे वाली हिस्से में एक दिया बना दें। अब दिए के दोनों साइड पत्तियां निकाल दें। अगर आपके घर में कम जगह है, यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।
देव दिवाली के लिए आसान रंगोली (Dev Diwali Easy Diya Rangoli Photo)

जिन लोगों को रंगोली बनाने में परेशानी होती है, वो इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली के डिजाइन को बनाने में ना आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और ही ज्यादा जगह लगेगी। इन रंगोलियों को आप केवल 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं।
फूल से खूबसूरत बनाएं देव दिवाली पर रंगोली (Flower Rangoli for Dev Diwali)

अगर आपके घर में रंगोली के लिए रंग ना हो तो आफ फूल वाली रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और आपको अलग से रंग लाने का खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ेंः देव दिवाली क्या है? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।